भारतकोश
देवी भागवत महापुराण

देवी भागवत महापुराण

Devi Bhagavata Purana

महर्षि वेदव्यास द्वारा

स्रोत: Gita Press Gorakhpur · Gita Press Gorakhpur (उद्गम)

DevanagariHindipublished889 पृष्ठ

पृष्ठ 529, कुल 889 में से

संदर्भ में पढ़ें
पृष्ठ 529

५२० श्रीमद्देवीभागवत [ अ० २४

संस्कृत श्लोकहिन्दी अनुवाद
तरसा मथुरामेत्य संस्थितौ निर्जनां पुरीम्।
तदा तत्रैव सम्प्राप्तो बलवान् यवनाधिपः॥ ३२
ज्ञात्वैनमागतं कृष्णो निर्ययौ नगराद् बहिः।
पदातिरग्रे तस्याभूद्यवनस्य जनार्दनः॥ ३३
पीताम्बरधरः श्रीमान्प्राहसन्मधुसूदनः।निर्जन पुरीमें रहने लगे। उसी समय शक्तिशाली कालयवन भी वहाँ आ गया। कालयवनको आया जानकर वे पीताम्बरधारी तथा ऐश्वर्यसम्पन्न मधुसूदन भगवान् जनार्दन नगरसे बाहर निकल पड़े और जोर-जोर हँसते हुए उसके आगे-आगे पैदल ही चलने लगे॥ ३१-३३ १/२ ॥
तं दृष्ट्वा पुरतो यान्तं कृष्णं कमललोचनम्॥ ३४
यवनोऽपि पदातिः सन्पृष्ठतोऽनुगतः खलः।
प्रसुप्तो यत्र राजर्षिर्मुचुकुन्दो महाबलः॥ ३५
प्रययौ भगवान्स्तत्र सकालयवनो हरिः।
तत्रैवान्तर्दधे विष्णुर्मुचुकुन्दं समीक्ष्य च॥ ३६उन कमललोचन श्रीकृष्णको अपने आगे जाता देखकर वह दुष्ट कालयवन उनके पीछे-पीछे पैदल ही चलता रहा। तत्पश्चात् भगवान् श्रीकृष्ण कालयवनसहित वहाँ पहुँच गये, जहाँ महाबली राजर्षि मुचुकुन्द शयन कर रहे थे। मुचुकुन्दको देखकर भगवान् कृष्ण वहीं अन्तर्धान हो गये॥ ३४-३६॥
तत्रैव यवनः प्राप्तः सुप्तभूतमपश्यत्।
मत्वा तं वासुदेवं स पादेनाताडयन्नृपम्॥ ३७वह कालयवन भी वहीं पहुँच गया। उसने देखा कि कोई सो रहा है। राजर्षि मुचुकुन्दको कृष्ण समझकर कालयवनने उनके ऊपर पैरसे प्रहार किया॥ ३७॥
प्रबुद्धः क्रोधरक्ताक्षस्तं ददाह महाबलः।
तं दग्ध्वा मुचुकुन्दोऽथ ददर्श कमलेक्षणम्॥ ३८
वासुदेवं सुदेवेशं प्रणम्य प्रस्थितो वनम्।
जगाम द्वारकां कृष्णो बलदेवसमन्वितः॥ ३९[कालयवनद्वारा पाद-प्रहार किये जानेसे] वे जग गये और क्रोधसे आँखें लाल किये हुए महाबली मुचुकुन्दने [उसकी ओर दृष्टिपात करके] उसे भस्म कर दिया। उसे जलानेके बाद मुचुकुन्दने अपने समक्ष कमलनयन भगवान् श्रीकृष्णको उपस्थित देखा। तदनन्तर देवाधिदेव वासुदेवको प्रणाम करके वे वनकी ओर प्रस्थान कर गये। भगवान् श्रीकृष्ण भी बलरामको साथ लेकर द्वारकापुरी चले गये॥ ३८-३९॥
उग्रसेनं नृपं कृत्वा विजहार यथारुचि।
अहरद्रुक्मिणीं कामं शिशुपालस्वयंवरात्॥ ४०
राक्षसेन विवाहेन चक्रे दारविधिं हरिः।
ततो जाम्बवतीं सत्यां मित्रविन्दाञ्च भामिनीम्॥ ४१
कालिन्दीं लक्ष्मणां भद्रां तथा नाग्नजितीं शुभाम्।
पृथक्पृथक्समानीयोप्युपयेमे जनार्दनः॥ ४२
अष्टावेव महीपाल पत्न्यः परमशोभनाः।
प्रासूत रुक्मिणी पुत्रं प्रद्युम्नं चारुदर्शनम्॥ ४३इस प्रकार उग्रसेनको पुनः राजा बनाकर वे इच्छापूर्वक विहार करने लगे। इसके बाद शिशुपालके साथ रुक्मिणीके सुनिश्चित किये गये विवाहहेतु आयोजित स्वयंवरसे भगवान् श्रीकृष्णने रुक्मिणीका हरण कर लिया और उसके साथ राक्षसविधिसे विवाह कर लिया। तत्पश्चात् जाम्बवती, सत्यभामा, मित्रविन्दा, कालिन्दी, लक्ष्मणा, भद्रा तथा नाग्नजिती—इन दिव्य सुन्दरियोंको बारी-बारीसे ले आकर श्रीकृष्णने उनके साथ भी पाणिग्रहण किया। हे भूपाल! श्रीकृष्णकी ये ही परम सुन्दर आठ पत्नियाँ थीं। इनमें रुक्मिणीने देखनेमें परम सुन्दर पुत्र प्रद्युम्नको जन्म दिया॥ ४०-४३॥
जातकर्मादिकं तस्य चकार मधुसूदनः।
हृतोऽसौ सूतिकागेहाच्छम्बरेण बलीयसा॥ ४४
नीतश्च स्वपुरीं बालो मायावत्यै समर्पितः।मधुसूदन भगवान् श्रीकृष्णने उस बालकके जातकर्म आदि संस्कार किये। महाबली शम्बरासुरने प्रसवगृहसे उस बालकका हरण कर लिया और उसे अपनी नगरीमें ले जाकर मायावतीको सौंप दिया॥ ४४ १/२॥