भारतकोश
देवी भागवत महापुराण

देवी भागवत महापुराण

Devi Bhagavata Purana

महर्षि वेदव्यास द्वारा

स्रोत: Gita Press Gorakhpur · Gita Press Gorakhpur (उद्गम)

DevanagariHindipublished889 पृष्ठ

पृष्ठ 543, कुल 889 में से

संदर्भ में पढ़ें
पृष्ठ 543

५३४ श्रीमद्देवीभागवत [ अ० १

संस्कृत श्लोकहिन्दी अनुवाद
निर्माय षोडशसहस्रशतार्धकास्ता
नार्योऽष्टसम्मततराः स्वकलासमुत्थाः।
तासां विलासवशगं तु विधाय कामं
दासीकृतो हि भगवाननयाप्यनन्तः॥ ३१॥उन्होंने ही अपनी कला-शक्तिसे सोलह हजार पचास रानियों तथा आठ पटरानियोंकी रचना करके पुनः भगवान् श्रीकृष्णको उनके विलासके वशीभूत करके उन अनन्त शक्तिसम्पन्न श्रीकृष्णको उनका वशवर्ती बना दिया॥ ३१॥
एकापि बन्धनविधौ युवती समर्था
पुंसो यथा सुदृढलोहमयं तु दाम।
किं नाम षोडशसहस्रशतार्धकाश्च
तं स्वीकृतं शुकमिवातिनिबन्धयन्ति॥ ३२॥केवल एक ही युवती अपने लौहमय सुदृढ़ पाशमें पुरुषको बाँध सकनेमें समर्थ है तो फिर जिसकी सोलह हजार पचास भार्याएँ हों उसके विषयमें क्या कहना? वे सब तो उस पुरुषको पालित तोतेकी भाँति अपनी इच्छाके अनुरूप नियन्त्रित कर ही सकती हैं॥ ३२॥
सत्राजितीवशगतेन मुदान्वितेन
प्राप्तं सुरेन्द्रभवनं हरिणा तदानीम्।
कृत्वा मृधं मघवता विहृतस्तरूणा-
मीशः प्रियासदनभूषणतां य आप॥ ३३॥सत्राजित्की पुत्री सत्यभामाके वशीभूत श्रीकृष्ण उसके कहनेपर प्रसन्नतापूर्वक इन्द्रके भवनमें पहुँच गये। वहाँपर इन्द्रके साथ युद्ध करके उन्होंने तरुराज कल्पवृक्ष छीन लिया और उससे अपनी प्रिया सत्यभामाके महलको सुशोभित किया॥ ३३॥
यो भीमजां हि हृतवाञ्छिशुपालकादी-
ञ्जित्वा विधिं निखिलधर्मकृतो विधित्सुः।
जग्राह तां निजबलेन च धर्मपत्नीं
कोऽसौ विधिः परकलत्रहृतौ विजातः॥ ३४॥समस्त धार्मिक अनुष्ठानोंको विधिपूर्वक करनेकी इच्छावाले भगवान् श्रीकृष्णने शिशुपाल आदि वीरोंको जीतकर [पूर्वतः वाग्दत्ता] रुक्मिणीका हरण कर लिया और अपने बलके प्रभावसे उसे अपनी धर्मपत्नीके रूपमें ग्रहण किया। किसी दूसरेकी भार्या हरण करनेकी यह कौन-सी विधि निर्मित हो गयी?॥ ३४॥
अहङ्कारवशः प्राणी करोति च शुभाशुभम्।
विमूढो मोहजालेन तत्कृतेनातिपातिना॥ ३५॥अत्यन्त दारुण अधःपतन करानेवाले मोहजालसे विमोहित तथा अहंकारके वशीभूत मनुष्य नानाविध शुभ तथा अशुभ कार्य करता है॥ ३५॥
अहङ्काराद्धि सञ्जातमिदं स्थावरजङ्गमम्।
मूलाद्धरिहरादीनामुग्रात्प्रकृतिसम्भवात् ॥ ३६॥मूलप्रकृतिजन्य उग्र अहंकारसे ही इस स्थावर-जंगमात्मक जगत्की उत्पत्ति हुई है और इसीसे विष्णु, शिव आदि देवोंका भी प्रादुर्भाव हुआ है॥ ३६॥
अहङ्कारपरित्यक्तो यदा भवति पद्मजः।
तदा विमुक्तो भवति नोचेत्संसारकर्मकृत्॥ ३७॥जब ब्रह्माजी पूर्णरूपसे अहंकारसे रहित होते हैं, तब वे सृष्टिके निर्माण-कार्यसे मुक्त हो जाते हैं; अन्यथा अहंकारके वशवर्ती होकर वे सृष्टि-रचनामें प्रवृत्त रहते हैं॥ ३७॥
तन्मुक्तस्तु विमुक्तो हि बद्धस्तद्वशतां गतः।
न नारी न धनं गेहं न पुत्रा न सहोदराः॥ ३८॥उस अहंकारसे मुक्त प्राणी सांसारिक बन्धनसे छूट जाता है और उसके वशीभूत हुआ प्राणी सांसारिक बन्धनमें पड़ जाता है। हे राजन्! स्त्री, धन, घर, पुत्र तथा सहोदर भाई—ये सब बन्धनके मूल