देवी भागवत महापुराण

देवी भागवत महापुराण
Devi Bhagavata Purana
महर्षि वेदव्यास द्वारा
स्रोत: Gita Press Gorakhpur · Gita Press Gorakhpur (उद्गम)
DevanagariHindipublished889 पृष्ठ
पृष्ठ 544, कुल 889 में से
संदर्भ में पढ़ेंपृष्ठ 544
अ० १ ] पञ्चम स्कन्ध ५३५
| बन्धनं प्राणिनां राजन्नहङ्कारस्तु बन्धकः।
अहं कर्ता मया चेदं कृतं कार्यं बलीयसा ॥ ३९

करिष्यामि करोम्येवं स्वयं बध्नाति प्राणभृत्।
कारणेन विना कार्यं न सम्भवति कर्हिचित् ॥ ४०

यथा न दृश्यते जातो मृत्पिण्डेन विना घटः। | कारण नहीं हैं, अपितु अहंकार ही प्राणियोंके लिये बन्धनकारी वस्तु है। मैं ही कर्ता हूँ, यह कार्य मैंने अपने ही सामर्थ्यसे पूरा किया है, यह कार्य पूरा कर लूँगा, यह कार्य अभी कर लेता हूँ—इन भावनाओंके कारण प्राणी स्वयं बँधता चला जाता है। कोई भी कार्य बिना कारणके कदापि नहीं होता है, जैसे मिट्टीके पिण्डके बिना घड़ा न तो बन सकता है, न दिखायी पड़ सकता है॥ ३८—४० १/२ ॥ |
| विष्णुः पालयिता विश्वस्याहङ्कारसमन्वितः ॥ ४१

अन्यथा सर्वदा चिन्ताम्बुधौ मग्नः कथं भवेत्। | जब भगवान् विष्णु अहंकारके वशवर्ती होते हैं तभी वे विश्वका पालन करनेमें समर्थ होते हैं। नहीं तो वे सदा [सृष्टिपालनके] चिन्तारूपी समुद्रमें डूबे क्यों रहते ? ॥ ४१ १/२ ॥ |
| अहङ्कारविमुक्तस्तु यदा भवति मानवः ॥ ४२

अवतारप्रवाहेषु कथं मज्जेच्छुभाशयः। | अहंकारमुक्त होकर यदि वे मनुष्यरूप ग्रहण करें तो निर्मलचित्त हुए वे अवतार-प्रवाहमें होनेवाले (सुख-दुःखादि)-में कैसे डूबें-उतराएँ? ॥ ४२ १/२ ॥ |
| मोहमूलमहङ्कारः संसारस्तत्समुद्भवः ॥ ४३

अहङ्कारविहीनानां न मोहो न च संसृतिः। | अहंकार ही अज्ञानका मूल कारण है तथा उसीसे इस जगत्की उत्पत्ति हुई है। अहंकारसे विहीन प्राणीको अज्ञानता तथा सांसारिक बन्धन—दोनों ही नहीं होते ॥ ४३ १/२ ॥ |
| त्रिविधः पुरुषः प्रोक्तः सात्त्विको राजसस्तथा ॥ ४४

तामसस्तु महाराज ब्रह्मविष्णुशिवादिषु।
त्रिविधस्त्रिषु राजेन्द्र काजेशादिषु सर्वदा ॥ ४५

अहङ्कारः सदा प्रोक्तो मुनिभिस्तत्त्वदर्शिभिः।
अहङ्कारेण तेनैव बद्धा एते न संशयः ॥ ४६ | हे महाराज! इस जगत्में सत्त्वगुणी, रजोगुणी तथा तमोगुणी—ये तीन प्रकारके पुरुष कहे गये हैं। हे राजेन्द्र! सृष्टि, पालन तथा संहारकार्य सम्पन्न करनेवाले ब्रह्मा, विष्णु, महेश आदि तीनों देवताओंमें भी ये तीन गुण सदा विद्यमान रहते हैं। तत्त्वदर्शी मुनियोंने अहंकारको ही जगत्की उत्पत्तिका परम कारण बताया है। अतएव इसमें सन्देह नहीं है कि ये ब्रह्मा, विष्णु तथा महेश भी उसी अहंकारसे आबद्ध हैं ॥ ४४—४६ ॥ |
| मायाविमोहिता मन्दाः प्रवदन्ति मनीषिणः।
करोति स्वेच्छया विष्णुरवताराननेकणः ॥ ४७

मन्दोऽपि दुःखगहने गर्भवासेऽतिसङ्कटे।
न करोति मतिं विद्वान्कथं कुर्यात्स चक्रभृत् ॥ ४८ | मायासे विमोहित मन्द बुद्धिवाले कुछ मनीषी कहते हैं कि भगवान् विष्णु अपनी इच्छासे नानाविध अवतार ग्रहण करते हैं, किंतु जब कोई मन्दमति प्राणी भी अतिशय दुःखप्रद गर्भमें निवास करना पसन्द नहीं करता तो फिर सर्वविद्या-सम्पन्न वे चक्रधारी भगवान् विष्णु अवतार ग्रहण करना क्यों चाहेंगे? ॥ ४७-४८ ॥ |