भारतकोश
ध्वन्यालोक (आचार्य आनन्दवर्धन - लोचन टीका एवं आचार्य जगन्नाथ पाठक सविस्तार हिन्दी व्याख्या)

ध्वन्यालोक (आचार्य आनन्दवर्धन - लोचन टीका एवं आचार्य जगन्नाथ पाठक सविस्तार हिन्दी व्याख्या)

Dhvanyaloka of Anandavardhana with Abhinavagupta Locana and Hindi Commentary

आचार्य आनन्दवर्धन द्वारा

DevanagariHindipublished680 पृष्ठ

पृष्ठ 664, कुल 680 में से

संदर्भ में पढ़ें
पृष्ठ 664

६०४ सलोचन-ध्वन्यालोकः

लोचनम्
वाक्यप्रमाणपदवेदिगुरुः प्रबन्ध-
सेवारसो व्यरचयद्ध्वनि वस्तुवृत्तिमू ॥
सज्जनान् कविरसौ न याचते ह्लादनाय शशभृत्किमर्थितः ।
नैव निन्दति खलान्मुहुर्मुहुर्धिक्कृतोऽपि न हि शीतलोऽनलः ॥
वस्तुतशिवमये हृदि स्फुटं सर्वतशिवमयं विराजते ।
नाशिवं कचन कस्यचिद्वचस्तेन वशिवमयी दशा भवेत् ॥
इति महामाहेश्वराभिनवगुप्तविरचिते काव्यालोकलोचने
चतुर्थ उद्योतः ।
मति से संस्कृत बुद्धिलेश वाले, वाक्य ( मीमांसा ), प्रमाण ( न्याय ) और पद
( व्याकरण ) को जानने वालों में श्रेष्ठ, प्रबन्ध सेवा में रस लेने वाले ( अभिनवगुप्त ने )
( ध्वनि के ) मार्ग में ( लोचन रूप ) वस्तु वृत्ति की रचना की ।
यह कवि सज्जनों से ( अपने ग्रन्थ के अवलोकनार्थ ) याचना नहीं करता, क्या
प्रसन्न करने के लिए चन्द्रमा से प्रार्थना की जाती है ? और ( यह कवि ) खलों की
बार-बार निन्दा नहीं करता, ( क्योंकि खल जनों द्वारा ) तिरस्कार का पात्र बनकर भी
अग्नि शीतल नहीं होता ।
वास्तव में शिवमम हृदय में सर्वत्र स्पष्ट रूप से शिवमम तत्त्व विराजमान है कहीं
किसी का वचन अशिव नहीं है इसलिए आप लोगों की स्थिति शिवमयी हो ।
महामाहेश्वर अभिनवगुप्त द्वारा विरचित काव्यालोक लोचन में
चतुर्थ उद्योत समाप्त हुआ ।
समाप्तोऽयं ग्रन्थः ।