भारतकोश
ज्ञानेश्वरी (भावार्थ दीपिका - मूल मराठी ओव्या व हिन्दी व्याख्या)

ज्ञानेश्वरी (भावार्थ दीपिका - मूल मराठी ओव्या व हिन्दी व्याख्या)

Dnyaneshwari / Bhavarth Deepika with Hindi Commentary

संत ज्ञानेश्वर महाराज द्वारा

DevanagariMarathipublished1,172 पृष्ठ

पृष्ठ 374, कुल 1172 में से

संदर्भ में पढ़ें
पृष्ठ 374

सब कोयी मुझसे ही उत्पन्न हुए हैं इसलिये मुझे कोयी नहीं जानता— अजी ! गर्भ जो है उदरका । नहीं जानता पय माताका । वैसे ही ज्ञान-जात देवोंका । मेरे विषयमें ॥ ६५ ॥ जलचरोंको सागरका भान । गुरगुरेको जैसा है गगन । वैसा ही महर्षियोंका ज्ञान । मेरे विषयमें ॥ ६६ ॥ मैं हूँ कौन तथा हूँ कितना । कब किससे हुआ उत्पन्न । इसपे न कहा है वचन । युग-युगोंसे ॥ ६७ ॥ महर्षी तथा वे देव । ये भूतजात हैं सर्व । मैं अनादि हूँ पांडव । जान तू यह स्पष्ट ॥ ६८ ॥ उतरा हुआ नीर चढ़ेगा पर्वत । वृक्ष बढता जायेगा जड पर्यंत । जानेगा तब मुझसे बना जगत । मुझे पूर्ण ॥ ६९ ॥ या वटांकुरमें वृक्ष समायेगा । अथवा उर्मिमें सागर डूबेगा । या परमाणुमें ही समा जायेगा । ब्रह्मांड गोल ॥ ७० ॥ तो भी मुझसे बने थे जीव । महर्षी अथवा जो हैं देव । मुझे जाननेमें हैं पांडव । लेंगे समय बहुत ॥ ७१ ॥ मुझे जाननेके लिये इंद्रियोंको अंतरमुख करो— मुझे जानना है यद्यपि कठिन । कोई रखे इंद्रिय बहिर्गमन । कर उसको अंतर्मुख विलीन । अपनेमें ही ॥ ७२ ॥ बढ़ता है वह मेरी ओर । चढ़ भूतोंके सिरपर । छोड़के असत्य संसार । धनंजय ॥ ७३ ॥ यो मामजमनादिं च वेत्ति लोकमहेश्वरम् । असंमूढः स मर्त्येषु सर्वपापैः प्रमुच्यते ॥ ३ ॥ जाने जो मैं अजन्मा हूं स्वयम्भू विश्व-चालक । निर्मोही हो मनुष्योंमें छूटता सब पापसे ॥ ३ ॥ ज्ञानेश्वरी ३०४