गीतावली (गोस्वामी तुलसीदास - गीताप्रेस सम्पूर्ण ७ काण्ड सान्वय सटीक)
Gitavali of Goswami Tulsidas with Gita Press Commentary
गोस्वामी तुलसीदास द्वारा
पृष्ठ 127, कुल 454 में से
संदर्भ में पढ़ें१२१ बालकाण्ड बीत और कमरमें पीताम्बर तथा बायें हाथमें फूलोंके दोने शोभायमान हैं, जिनसे उनकी सुन्दरता सवायी हो गयी है ॥ १ ॥ दोनों भाई [स्वभावसे ही] रूपके भण्डार हैं, तिसपर भी राजकुमार, सुकुमार शरीर, गुरुके प्राणाधार और उनके साथ सेवाभावसे उपस्थित हैं। वे नीचके समान गुरुजीकी टहलमें लगे रहते हैं; उनका रुख देखकर परिचर्या करते हैं, इससे उन्होंने विश्वामित्र-जैसे क्रोधी मुनीश्वरको भी अपने अधीन कर लिया ॥ २ ॥ दैववश इसी समय पार्वतीजीका पूजन करनेके लिये सखियोंके सहित श्रीसीताजी आ गयीं। वहाँ उन्होंने राम और लक्ष्मणको देखा और उन्हें साक्षात् ऋतुराज वसन्त और कामदेव ही समझा। उन्हें देखकर वे ऐसी मोहित हो गयीं मानो कामदेवने उनके मस्तकपर मोहिनी डाल दी हो ॥ ३ ॥ भगवान् राम और सीताजीके दृष्टिमिलापका जो आनन्द हुआ वह कहने योग्य नहीं है, मैंने तो कुछ बातें-सी बना दी हैं। उस समय भगवान् राम, सीता, सखीजन, लक्ष्मणजी और तुलसीदास—इनमेंसे जिनका जैसी सम्बन्ध है उनका वैसा ही चित्त हो गया ॥ ४ ॥ [ ७२ ] पूजि पारबती भले भाय पांय परिकै । सजल सुलोचन, सिथिल तनु पुलकित, आवै न बचन, मन रह्यो प्रेम भरिकै ॥ १ ॥ अंतरजामिनि भवभामिनि स्वामिनिसों हौं, कही चाहौं बात, मातु, अंत तौ हौं लरिकै । मूरति कृपालु मंजु माल दै बोलत भई, पूजो मन कामना भावतो बरु बरिकै ॥ २ ॥