भारतकोश
गीतावली (गोस्वामी तुलसीदास - गीताप्रेस सम्पूर्ण ७ काण्ड सान्वय सटीक)

गीतावली (गोस्वामी तुलसीदास - गीताप्रेस सम्पूर्ण ७ काण्ड सान्वय सटीक)

Gitavali of Goswami Tulsidas with Gita Press Commentary

गोस्वामी तुलसीदास द्वारा

DevanagariHindipublished454 पृष्ठ

पृष्ठ 23, कुल 454 में से

संदर्भ में पढ़ें
पृष्ठ 23

ॐ श्रीसीतारामभ्यां नमः गीतावली बालकाण्ड बधाई राग आसावरी [ १ ] आजु सुदिन सुभ घरी सुहाई। रूप-सील-गुन-धाम राम नृप-भवन प्रगट भए आई॥ १ ॥ श्रति पुनीत मधुमास, लगन-ग्रह-बार-जोग-समुदाई। हरषवन्त चर-अचर, भूमिसुर-तनरुह पुलक जनाई॥ २ ॥ बरषहिं बिबुध-निकर कुसुमावलि, नभ दुन्दुभी बजाई। कौसल्यादि मातु मन हरषित, यह सुख बरनि न जाई॥ ३ ॥ सुनि दसरथ सुत-जनम लिए सब गुरुजन बिप्र बोलाई। बेद-बिहित करि क्रिया परम सुचि, आनँद उर न समाई॥ ४ ॥ सदन बेद-धुनि करत मधुर मुनि, बहु बिधि बाज बधाई। पुरबासिन्ह प्रिय-नाथ-हेतु निज निज सम्पदा लुटाई॥ ५ ॥ मनि तोरन, बहु केतुपताकनि, पुरी रुचिर करि छाई। मागध-सूत द्वार बन्दीजन जहँ तहँ करत बड़ाई॥ ६ ॥ सहज सिङ्गार किए बनिता चली मङ्गल बिपुल बनाई। गावहिं देहिं असीस मुदित, चिर जिवौ तनय सुखदाई॥ ७ ॥ बीथिन्ह कुंकुम-कीच, अरगजा अगर अबीर उड़ाई। नाचहिं पुर-नर-नारि प्रेम भरि देहदसा बिसराई॥ ८ ॥ गी० २—