भारतकोश
गीतावली (गोस्वामी तुलसीदास - गीताप्रेस सम्पूर्ण ७ काण्ड सान्वय सटीक)

गीतावली (गोस्वामी तुलसीदास - गीताप्रेस सम्पूर्ण ७ काण्ड सान्वय सटीक)

Gitavali of Goswami Tulsidas with Gita Press Commentary

गोस्वामी तुलसीदास द्वारा

DevanagariHindipublished454 पृष्ठ

पृष्ठ 333, कुल 454 में से

संदर्भ में पढ़ें
पृष्ठ 333

३२७ सुन्दरकाण्ड

सिर नवा मन-ही-मन यह कहते हुए चले ॥ १ ॥ दसों दिशाओंमें मङ्गलमय शकुन होते दिखायी दे रहे हैं—इससे उनका शोक दूर हो गया, नेत्रोंमें जल भर आया, हृदय आनन्दपूर्ण हो गया और शरीर प्रेमवश अत्यन्त पुलकित हो गया ॥ २ ॥ [वे कहने लगे—] 'आखिर, भाईका भाव तो मेरे लिये अच्छा ही हुआ, यद्यपि उसने यह कार्य तो मेरा अहित चाहकर ही किया था । विधाताने मेरी बात बना दी, अतः रावणकी लात मेरे लिये तो कूबरकी लात हो गयी [ अर्थात् जैसे कूबरमें लात लगनेसे वह सीधा हो जाता है, उसी प्रकार रावणकी लात लगनेसे मुझे भगवान् रामकी मङ्गलमयी शरण मिलनेकी सम्भावना हो गयी ] ॥ ३ ॥ यदि ऐसा न होता तो महादेवजी कुबेरके घर मिलकर हृदयमें मेरा हित विचार कर ऐसी बात क्यों कहते; जिसे सुनकर मैंने अपनी कुटिलता छोड़कर श्रीरामचन्द्रजीकी शरण ताकी है ॥ ४ ॥ उन कृपासागर त्रिशूलधरने अनायास ही अनुकूल होकर मुझे आनन्दजनक मार्ग दिखलाया और अपना दीनजन जानकर इस दासको आदरपूर्वक अपना लिया ॥ ५ ॥ उनकी कृपासे मुझे स्वार्थ और परमार्थ-दोनों ही करतलगत हो गये और श्रमका मार्ग निवृत्त हो गया । यह मैं स्वप्न देख रहा हूँ या प्रत्यक्ष ही हो रहा है। [मेरी अवस्था तो ऐसी है कि] मेरे सुखरूप अन्नको आज स्वयं देवतालोग सींच और ला रहे हैं [अर्थात् मुझे अत्यन्त सुख मिल रहा है] ॥ ६ ॥ अब मैं अपने गुरु भगवान् शंकर, स्वामी सीतापति श्रीराम और हितकारी हनुमान्जीसे जाकर मिलूँगा । अब मुझे करना ही क्या है; मुझे तो अब अघाकर अभीष्ट फलकी सीमा मिल गयी ॥ ७ ॥ कौन जाने मैं महान् विषय-