भारतकोश
गीतावली (गोस्वामी तुलसीदास - गीताप्रेस सम्पूर्ण ७ काण्ड सान्वय सटीक)

गीतावली (गोस्वामी तुलसीदास - गीताप्रेस सम्पूर्ण ७ काण्ड सान्वय सटीक)

Gitavali of Goswami Tulsidas with Gita Press Commentary

गोस्वामी तुलसीदास द्वारा

DevanagariHindipublished454 पृष्ठ

पृष्ठ 440, कुल 454 में से

संदर्भ में पढ़ें
पृष्ठ 440

गीतावली ४३४ राजाओंके अनुकूल वचन क्या कहला भेजूं । मुझे विश्वास है कि [जिस प्रकार मेरे विरुद्ध बातें अयोध्यामें कही गयी हैं] उसी प्रकार इस बार कोई सज्जन पुरुष आकर मेरे अनुकूल बातें भी कहेगा ॥२॥ कृपामय लषणलाल ! तुम मुझे एकाएकी भूल मत जाना और राजधर्म ही समझकर सब तपस्विनियोंके समान मेरा भी पालन करते रहना' ॥ ३ ॥ तुलसीदास कहते हैं, सीताजीके ये वचन सुनकर सब लोग नेत्रोंसे जल बरसाने लगे । [औरोंकी तो बात हो क्या,] वाल्मीकिजी भी उस स्नेहके कारण अपनेको न सँभाल सके ॥ ४ ॥

[ ३० ] सुनि ब्याकुल भए, उतरु कछु कह्यो न जाइ । जानि जिय बिधि बाम दीन्हों मोहि सरुष सजाइ ॥ १ ॥ कहत हित मेरी कठिनई लखि गई प्रीति लजाइ । आजु अवसर ऐसेहू जौं न चले प्रान बजाइ ॥ २ ॥ इतहि सीय-सनेह-संकट उतहि राम रजाइ । मौनही गहि चरन, गौने सिख-सुआसिष पाइ ॥ ३ ॥ प्रेम-निधि पितु को कहे मैं परुष बचन अघाइ । पाप तेहि परिताप तुलसी उचित सहे सिराइ ॥ ४ ॥

ये सब बातें सुनकर लक्ष्मणजी व्याकुल हो गये, उनसे कुछ भी उत्तर नहीं दिया गया; मनमें समझ लिया कि वाम विधाताने कुपित होकर मुझे सजा दी है ॥ १ ॥ वे मन-ही-मन कहने लगे—'अहो मेरी कठोरता देखकर प्रीति भी लज्जित हो गयी जो आज ऐसे अवसरपर भी मेरे प्राणोंने कूच नहीं किया' ॥ २ ॥