भारतकोश
गुरुकुल शिक्षा: भारत-पुनर्निर्माण

गुरुकुल शिक्षा: भारत-पुनर्निर्माण

Gurukul Shiksha: Bharat Punarnirman

राजीव दीक्षित / रोबिन सिराना द्वारा

स्रोत: Swadeshi Shiksha Series · Swadeshi Robin Sirana · 2017 (उद्गम)

DevanagariHindipublished78 पृष्ठ

पृष्ठ 28, कुल 78 में से

संदर्भ में पढ़ें
पृष्ठ 28

परिस्थिति को पलटने के दो रास्ते

इस अत्यंत शोचनीय परिस्थिति को पलटने के केवल दो रास्ते हैं, या तो विशाल समुदाय के अशिक्षित भारतवासी विद्रोह कर इस अल्पसंख्यक शिक्षित सेक्यूलरिस्टों को शासन के पदों से हटा दें अथवा जो थोड़े बहुत शिक्षित हैं, जो अंग्रेजी शिक्षा, विचारधारा या अर्थव्यवस्था से भ्रमित चलित नहीं हुए हैं, अपितु उन्हें आपदा या बाधा समझते हैं और भारत के प्राचीन ज्ञान, साहित्य और विचारधारा में अनंत श्रद्धा रखते हैं, वे खुले मैदान में आकर भारतीय विचारधारा, संस्कृति, अर्थव्यवस्था और मोक्षलक्षी विज्ञान को आगे बढ़ाकर गाँव-गाँव उसकी ज्योति प्रज्वलित करें।

A young girl with dark hair tied in pigtails, wearing a blue school uniform, is holding a small blackboard with a red border. The blackboard has the words 'RIGHT To EDUCATION' written on it in white chalk. The background is a textured, greyish wall.

दूसरा रास्ता ज्यादा स्वीकार्य और कार्यक्षम हैं।

स्वाधीन भारत में शिक्षा के उद्देश्य, विषय और पद्धति, तीनों में परिवर्तन लाने की आवश्यकता थी। उसके बदले मैकॉले की परंपरा को जारी रखकर शिक्षा को संपूर्णतया नौकरीलक्षी, पश्चिम परस्त और विदेशी प्रभाव से चकाचौंध वाली बना दी गई हैं।

सबसे करुण घटना तो यह है कि अंग्रेजों द्वारा लिखे गए झूठे इतिहास को भी चालू रखा गया। विश्व में भारत ही एक ऐसा देश है, जो स्वाधीन होने के बाद भी विदेशियों द्वारा लिखित झूठा और भारतीय प्रजा के बीच अन्दरूनी द्वेषभाव पैदा करें, ऐसा इतिहास अपने बच्चों को पढ़ाता है। इसका कारण शायद यह भी हो कि विदेशियों ने भारतीय शासन को इतिल्ला दे रखी हो कि वे इतिहास में परिवर्तन न करें। भारत एक ऐसी सार्वभौम प्रजा है, जो अपने निजी