भारतकोश
गुरुकुल शिक्षा: भारत-पुनर्निर्माण

गुरुकुल शिक्षा: भारत-पुनर्निर्माण

Gurukul Shiksha: Bharat Punarnirman

राजीव दीक्षित / रोबिन सिराना द्वारा

स्रोत: Swadeshi Shiksha Series · Swadeshi Robin Sirana · 2017 (उद्गम)

DevanagariHindipublished78 पृष्ठ

पृष्ठ 29, कुल 78 में से

संदर्भ में पढ़ें
पृष्ठ 29

व घरेलू मामलों में भी विदेशी सलाह स्वीकार करती है और विदेशी दबाव के वश में बनी रहती है।

निश्चित मन से वापस गया आयोग

भारत स्वतंत्र हुआ उसके तुरंत बाद 'यू.एन.ओ.' का एक आयोग यह जाँच करने आया था कि मैकॉले द्वारा तैयार किये गए शैक्षणिक ढांचे से बाहर निकलकर, कहीं हम हमारी उत्तम प्राचीन प्रणाली को पुनः आरम्भ तो नहीं कर रहें। कमीशन के सदस्य सभी स्थानों पर घूम-फिर कर पूरी छानबीन कर के इस संतोष के साथ वापस लौट गए कि भारत अपनी निजी गौरवशाली संस्कृति के प्रति प्रयाण करने को सावधान या तत्पर नहीं हुआ है। वह अब भी अपनी प्राचीन संस्कृति के प्रति वापस लौट कर पाश्चात्य संस्कृति के साथ जो संबंध जुड़े हैं, उन्हें काट कर अपनी भव्यता के प्रभाव से, विश्व को चकाचौंध कर दें, ऐसी हालत में नहीं है। इस विश्वास के साथ निश्चित होकर कमीशन वापस लौट गया।

The logo of the United Nations, featuring a blue globe with latitude and longitude lines, surrounded by two olive branches.

UNITED NATIONS

स्वाधीनता प्राप्ति के बाद भी न हमने अपनी शिक्षा का ढाँचा बदला, न ही अपने सही इतिहास का पुनर्लेखन किया, न ही विद्यार्थियों में अपनी मातृभाषा के प्रति भाव पैदा किया। वास्तव में हम जिस तेज रफ़्तार से पश्चिम की हिंसक और शोषक अर्थव्यवस्था के प्रति आँख मूंद कर दौड़ गए और अरबों रूपयों का खर्च कर कारखाने खड़े करने लगे, उतनी ही तेजी से कारखानों को चलाने के लिए, मूलभूत कच्चे माल जितने ही आवश्यक हिसाबनबीश, संशोधक, खरीदी