भारतकोश
हम्मीर रासो (कवि जोधराज - रणथम्भौर हम्मीर देव का शरणागत धर्म एवं शौर्य इतिहास)

हम्मीर रासो (कवि जोधराज - रणथम्भौर हम्मीर देव का शरणागत धर्म एवं शौर्य इतिहास)

Hammir Raso of Jodhraj on Ranthambore Defense

कवि जोधराज द्वारा

DevanagariHindipublished258 पृष्ठ

पृष्ठ 111, कुल 258 में से

संदर्भ में पढ़ें
पृष्ठ 111

हम्मीररासो २५ सुहंत स्याँम अलकं, भ्रमत्त भौर वल्लकं । अरुन्न रेख बेसरं, पियूष कोस देखयं ॥ १४० ॥ अनार दंत कुंदयं, लसंत बज्र दंतयं¹ । बुलंत बाणि कोकिला, बिपंच की सुरं मिला ॥ १४१ ॥ कपोति पोति कंठयं, सुधार हार कंठयं² । छप्पय छंद कुच कंचन घट प्रगट, नाभि सरवर वर सोहै । त्रिबली पापहुँ ललित, रोम राजी मन मोहै ॥ पंचानन मधि देस, रहत सोभा हियहारी । मनहुँ काम के चक्र, उलटि दुंदुभि दोउ डारी³ ॥ दोउ⁴ जंघ रंभ कंचन दिपत⁵, घरी कमल हाटक⁶ तनै । गति हंस लखत मोहत जगत, सुर नर मुनि धीरज हनै ॥१४२॥ जिती उब्बरसी संग, सकल सम्मूह मिलिय वर । बिचि सु मैन सह सैन गए, ऋषि निकट मरूकर ॥ गावत बिबिधि प्रकार, करत लीला मन भाइय । हाव भाव परभाव, करत आश्रम मैं आइय ॥ ऋषि निकट आय होरिय रचो, बर्षत रंग अनंग गति । नन⁷ चलै चित्त ज्यों ज्यों⁸ अचल, करत कृया त्यों त्यों अमित॥१४३॥ दोहरा छंद. करि बिचार त्रिय कृत कृया, कुसुम कुंद गहि⁹ लीन । लीला ललित सु ब्रिथ्थरिय,¹⁰ चंचल बयसु नवीन ॥ १४४॥ ससि मुख बृंद¹¹ स्वच्छंद मिलि, रति सम रूप अनूप । ऋषि समीप क्रीड़ा करत, हरत धीर मुनि भूप ॥१४५ ॥ १ द्वंदयं । २ तंठयं । ३ निस्साँन सुधारी । ४ दुहुँ । ५ उलटि । ६ हारक । ७ चन । ८ मौ । ९ कहि । १० विस्तरी । ११ वोइ । CC-0. Mumukshu Bhawan Varanasi Collection. Digitized by eGangotri