हम्मीर रासो (कवि जोधराज - रणथम्भौर हम्मीर देव का शरणागत धर्म एवं शौर्य इतिहास)
Hammir Raso of Jodhraj on Ranthambore Defense
कवि जोधराज द्वारा
पृष्ठ 142, कुल 258 में से
संदर्भ में पढ़ें५६ हम्मीररासो राव शेख क्यों रखै, रहत हजरत घर माहीं ॥ फिर न कहो यह वचन, बृथा¹ कबहूँ² अनजानै । दूत साह के बचन, सुने सत्कार सुमानै ॥ महरम्म खाँन इम उच्चरै, खबरदार नहिं बेखबरि । कहिये जु बात निज द्रगन लखि, असी बात नहिं कहो फिरि ॥३१८॥ दोहरा छंद महरम खाँ उजीर सों, कहैं बैन पतिसाहि । इक फरमाँन हमीर कौं, लिखि भेजहु अब ताहि ॥३१६॥ छप्पय छंद लिखि हजरति फरमाँन उलटि एलची पठाए । हठ मति करो हमीर चौर मति रखो पराए ॥ हम दिल्लो के ईस राव तुमहूँ जु कहावो । बढ़े अलसि जिय माहिं³ बैर मैं कहा जु पावो ॥ माल मुलक चाहो जितौ, कहै साहि बहु लिज्जिये⁴ । फरमाँन वाँचि⁵ जिय राव तुम, चोर हमारौ दिज्जिये⁶ ॥३२०॥ दोहरा छंद वाँचि³ राव फुरमाँन तब, दियउ सेस तब अंग । वचन दिये मैं सेख कौं, करों शाह सों जंग ॥३२१॥ दियउ⁷ उलटि फरमाँन तब, राव साहि कौ ज्वाब । रख्यौ महिमा साहि मैं, तजूँ न तिहिं मैं अब ॥३२२॥ यह फरमाँन जु बाँचि³ कै, करिव साह तब क्रोध । खिज्यौ देखि पतिसाह कौ, कियौ उजीर सुवोध ॥३२३॥ छप्पय छंद कित्तौ गढ़ रणथंभ राव जिस पहँ गर्बाए । दसूँ देस बसि किये जीति करि पाँव लगाए ॥ १ व्यर्थ । २ कबहूँन । ३ माँझ । ४ लीजिए । ५ वंचि । ६ दीजिए । ७ दियौ ।