हित चौरासी (गोस्वामी हित हरिवंश - राधासुधानिधि एवं ललितचरण गोस्वामी सविस्तार सटीक)

हित चौरासी (गोस्वामी हित हरिवंश - राधासुधानिधि एवं ललितचरण गोस्वामी सविस्तार सटीक)
Hit Chaurasi of Goswami Hit Harivansh with Commentary
गोस्वामी हित हरिवंश द्वारा
DevanagariHindipublished275 पृष्ठ
पृष्ठ 230, कुल 275 में से
संदर्भ में पढ़ेंपृष्ठ 230
२२४ • • हित चौरासी सुचिता, सील, सनेह गति, चितवन, हास, विलास। कच गूँथनि, सीमंत सुभ, भाल तिलक सुख रास॥ भाल तिलक सुख रासि, दृगनि अंजन अति सोहै। बीरी वदन, सुदेस चिबुक मुसिकन मन मोहै॥ जावक, मँहदी, अंग राग, भगवत, नित रुचिता। ये सोरह श्रृंगार मुख्य तामैं वर सुचिता॥
- ६८ - अवतरण-इस पद में युगल किशोर के एकान्तिक रास नृत्य का वर्णन किया गया है। शरद की सुन्दर रात्रि में रसिक युगल किशोर ने रास क्रीड़ा की योजना की है। नाना प्रकार के वाद्य बज रहे हैं और युगल किशोर आनन्द मग्न होकर नृत्य कर रहे हैं। नृत्य की विविध प्रकार की गतियाँ लेते और घन दामिनि की भाँति एक मेक हो जाते हैं। श्रीहिताचार्य्य महाप्रभु इस रास रसोत्सव का वर्णन करते हैं- कल्याण मूल- रास में रसिक मोहन बने भामिनी। सुभग पावन पुलिन सरस सौरभ नलिन, मत्त मधुकर निकर सरद की जामिनी॥ त्रिविध रोचक पवन ताप दिनमनि दवन, तहाँ ठाढ़े रमन संग सत कामिनी। ताल बीना मृदंग सरस नाचत सुधंग; एक ते एक संगीत की स्वामिनी॥ राग रागिनि जमी विपिन वरसत अमी, अधर बिंबनि रमी मुरलि अभिरामिनी। लाग कट्टर उरप सप्त सुर सौं सुलप लेति सुंदर सुघर राधिका नामिनी॥ तत्त थेई थेई करत गतिव नौतन धरत, पलटि डगमग ढरति मत्त गज गामिनी।