भारतकोश
इच्छानुसार संतान

इच्छानुसार संतान

Ichhanusar Santan

बीरेन्द्र गुप्त (Virendra Gupta) द्वारा

स्रोत: Mumukshu Bhawan Varanasi Collection - इच्छानुसार सन्तान · अश्विनी कुमार, प्रकाशन मन्दिर / वीरेन्द्र नाथ (उद्गम)

Devanagarihipublished250 पृष्ठ

पृष्ठ 232, कुल 250 में से

संदर्भ में पढ़ें
पृष्ठ 232

१२-छुआरे को चाकू से चीर के उसकी गुठली निकाल दें, उसके स्थान पर सुनहरी गूगल भर कर डोरे से बाँध कर लोई का आटा उस पर चढ़ा भुवल में दबा दें जब आटे के जलने की गन्ध आने लगे तो निकाल कर आटा अलग कर के छुआरा गूगल सहित कूट लें। जब एक हो जाय तो चने बराबर गोली बना लें। १-२ गोली रात को दूध से लें। कमर दर्द के लिये उपयोगी है।

१३-लहशुनादि वटिका- लहसुन, जीरा भुना, हींग भुनी, सौंठ, काली मिर्च, छोटी पीपल, शुद्ध गन्धक, सैंधा नमक। सब बराबर का लेकर कूट लें फिर नीबू के रस में ३ दिन खरल करें। एक-एक रस्ती की गोलियाँ बना लें २ गोली दिन में ३ बार लें। चूसें। पेट, अफारा, हैजा, अपच, अजीर्ण, कुमि, उदर शूल, आदि पर उपयोगी है। अधिक अजीर्ण अपच होने पर मास में एक दिन में ८ बार लें जल पीते रहें अन्न न लें। अगले दिन दोष दूर हो जायगा।

१४-आपरेशन के द्वारा प्रसव से बचने का उपाय- गर्भ स्थिति के सातवें मास के चौथे सप्ताह से प्रसव समय तक नित्य प्रति गर्भणी को ३ग्राम बादाम का तेल रात्रि को दूध में मिलाकर देने से प्रसव स्वाभाविक रूप से हो जायगा। आपरेशन की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। यह प्रयोग उल्टे बच्चे के जन्म को अर्थात् पैरों के बल प्रसव होने को भी ठीक करेगा।

१५-गोक्षारादि चूर्ण- २०ग्राम गोखरुछोटा, २०ग्राम बीजबन्द, २०ग्राम ताल परवाना, २०ग्राम नगरमोथा, २०ग्राम कौंच बीज छिलका उतार कर। २०ग्राम शतावर, २०ग्राम मुलैहटी, २०ग्राम उटंगन के बीज, १०ग्राम सालब मिश्री पंजा, १०ग्राम मुसली सफेद, १०ग्राम मुसली काली, १०ग्राम सौंठ, १०ग्राम काली मिर्च, १०ग्राम मेथी, १०ग्राम जीरा, १०ग्राम असगंध, १०ग्राम

इच्छानुसार सन्तान

२२६

वीरेन्द्र गुप्तः

CC-0. Mumukshu Bhawan Varanasi Collection. Digitized by eGangotri