इच्छानुसार संतान
Ichhanusar Santan
बीरेन्द्र गुप्त (Virendra Gupta) द्वारा
स्रोत: Mumukshu Bhawan Varanasi Collection - इच्छानुसार सन्तान · अश्विनी कुमार, प्रकाशन मन्दिर / वीरेन्द्र नाथ (उद्गम)
पृष्ठ 242, कुल 250 में से
संदर्भ में पढ़ेंपर हमें प्रसाद रूप में 'ईश-महिमा' पुस्तक पढ़ने को मिली, इसे पढ़कर रचनाकाल, रचना से पूर्व आदि सभी विषयों के बारे में जाना और सन्तुष्ट हुई। बहुत ही सुन्दर ढंग से समझाया है। 'इच्छानुसार सन्तान' पुस्तक पढ़ना चाहती हूँ। मेरी पुत्री जो लन्दन में रहती है, उसे दो बार गर्भ गिर गया है। उसका समाधान करने की कृपा करें।
सार्जेन्ट एन.एस.दीक्षित एस.एन.क्यू. ६७६/२ (सुपरन्यू) एयरफोर्स स्टेशन जामनगर गुजरात ३६१००३ पत्र द्वारा १/१२/२००६ को लिखते हैं, आपके द्वारा प्रकाशित पुस्तक 'पुत्र प्राप्ति का साधन' का हमने आद्योपान्त अध्ययन किया है। आपके द्वारा दिशानिर्देशित मार्ग दर्शन को जितनी प्रशंसा की जाय वह कम ही है। सर्वजन हिताय व सर्वजन सुखाय को भावना से ओत-प्रोत है। आपने एक देवदूत का कार्य किया है, आपको हमारा कोटि-कोटि प्रणाम स्वीकार हो।
आर्य श्रेष्ठ महात्मा चैतन्य मुनि जी, वैदिक वरिष्ठ आश्रम (महर्षि दयानन्द धाम) ८१एस४ सुन्दर नगर कालोनी जिला मण्डी (हि.प्र.) से पत्र मिला ३/१/२००७ का आप लिखते हैं- मुरादाबाद में आकर आपसे मिलना हमारे लिये विशेष सौभाग्य रहा। आप जिस प्रकार से साहित्य साधना में लगे हुए हैं वह अत्यधिक सहानोय व अनुपम है। मैंने कुछ पुस्तकों को देखा है, आपका चिन्तन मौलिक तथा व्यवहारिकता से परिपूर्ण है।
इच्छानुसार सन्तान
२३६
वीरेन्द्र गुप्तः
CC-0. Mumukshu Bhawan Varanasi Collection. Digitized by eGangotri