जातक कथाएँ (पालि से प्रामाणिक हिन्दी अनुवाद)
भगवान बुद्ध / पालि त्रिपिटक द्वारा
स्रोत: जातक कथाएँ (पालि से प्रामाणिक हिन्दी अनुवाद) · हिन्दी साहित्य सम्मेलन, प्रयाग · 1956 (उद्गम)
पृष्ठ 355, कुल 479 में से
संदर्भ में पढ़ें३३६ [ २६.२१० केवल सिर ही फूटा चोच भी टूट गई। वह वेदना से पीडित हो खदिर-वृक्ष को न जान सका कि यह खदिर-वृक्ष है, और इस गाथा से विलाप किया— इसे सुन खदिरवनी ने दूसरी गाथा कही— अचारुताय¹ वितुद वनानि कट्ठङ्गरुक्खेसु असारकेसु, अथासदा खदिर जातसार यत्यब्भिदा गळ्हो उत्तमाङ्गं ॥ [ अभी तक सार-रहित काठ के वृक्षो वाले बनो को ठोग मारी । अब यह सारवान् खदिर-वृक्ष को प्राप्त हुआ, जहाँ पक्षी ने सिर तुड़वाया । ] अचारुताय, उसने आचरण किया । वितुद वनानि सार रहित सेमर पालि- भद्रक के वन आदि को ठोग मारते हुए बीधते हुए । कट्ठङ्गरुक्खेसु असारकेसु, बन की सामान्य लकडी सार रहित पालिभद्रक सेमर आदि में । अथासदा खदिर जातसार, छोटपन से सारवान् खदिर-वृक्ष को प्राप्त हुआ । यत्यब्भिदा, जिस खदिर-वृक्ष से लगकर तोड लिया फाड लिया गळ्हो पक्षी । सभी पक्षियो के लिए आदर का शब्द है । खदिरवनी ने उसे यह सुना कर कहा—कन्दगळक ! जहाँ तून सिर तुड़ाया यह खदिर नाम का सारवान् वृक्ष है । वह वही मर गया । शास्ता ने यह धर्मदेशना सुना जातक का मेल बैठाया । उस समय कन्दगळक देवदत्त था । खदिरवनी तो मे ही था । ¹ अचारिताय भी पाठ है।