जातक कथाएँ (पालि से प्रामाणिक हिन्दी अनुवाद)
भगवान बुद्ध / पालि त्रिपिटक द्वारा
स्रोत: जातक कथाएँ (पालि से प्रामाणिक हिन्दी अनुवाद) · हिन्दी साहित्य सम्मेलन, प्रयाग · 1956 (उद्गम)
पृष्ठ 359, कुल 479 में से
संदर्भ में पढ़ें३४० [ २.७ २१२ द्वय याचनको तात सोमदत्त निगच्छति अलाभं धनलाभञ्च एवधम्मा हि याचना ॥ [ तात सोमदत्त ! माँगने वाले की दो ही हालते होती है—धन मिलता है या नही मिलता । माँगने का यह स्वभाव ही है । ] एवधम्मा हि याचना; माँगने का यही स्वभाव है । शास्ता ने “भिक्षुओ-लालुदायी केवल अभी अधिक लज्जाशील नही है, पहले भी अधिक लज्जाशील ही था” कह यह धर्मदेशना ला जातक का मेल बैठाया । उस समय सोमदत्त का पिता लालुदायी था। सोमदत्त मै ही था। २१२. उच्छिट्ठभत्त जातक “अद्धओ उपरिमो धण्णो ” यह शास्ता ने जतवन म विहार करते समय पूर्व भार्या की आसक्ति के बारे में कही— क. वर्तमान कथा शास्ता, ने पूछा—भिक्षु, क्या तू सचमुच उत्कण्ठित है ? “सचमुच !” “तुझे किसने आकर्षित किया ?” “पूर्व भार्या ने ।” “भिक्षु ! यह स्त्री तेरा अपकार करने वाली है। पहले भी इसने तुझे अपने जार का जूठा खिलाया है।”