भारतकोश
जातक पारिजात (वैद्यनाथ दीक्षित - शास्त्रीय होरा फलित, राजयोग एवं आयुर्दाय सटीक)

जातक पारिजात (वैद्यनाथ दीक्षित - शास्त्रीय होरा फलित, राजयोग एवं आयुर्दाय सटीक)

Jataka Parijata of Vaidyanatha Dikshita with Commentary

वैद्यनाथ दीक्षित (टीकाकार: पं. कपिलेश्वर शास्त्री एवं पं. मातृप्रसाद शास्त्री) द्वारा

DevanagariHindipublished588 पृष्ठ

पृष्ठ 512, कुल 588 में से

संदर्भ में पढ़ें
पृष्ठ 512

४८६ सटीकजातकपारिजाते- हो तो सम्पूर्ण कला संगीत और वाद्यकी प्रिया हो । शुक्रका अंश हो तो पण्डितकी स्त्री, सुन्दरी और लोकमें आदरणीया हो ॥ १३ ॥ बुध का गृह ( ३।६ ) लग्नमें हो तो मङ्गलके त्रिंशांशमें पुत्रसे युक्ता हो । शनिका अंश हो तो विधवा वा मृतवत्सा हो । नपुंसकके समान और पापिनी हो । गुरुके अंशमें हो तो स्वामीमें तत्पर रहे । बुधके त्रिंशांशकी स्त्री विख्यात तेजवाली हो । शुक्रके त्रिंशांशकी सुन्दर वस्त्र-भूषण-शोधनसे प्रसिद्धा हो ॥ १४ ॥ लग्न चन्द्रमाके गृह ( कर्क ) में हो तो मङ्गलके त्रिंशांशमें स्त्री बली हो । चन्द्रमा पाप- ग्रहसे देखा जाता हो उस समय उत्पन्न कन्या जार पुरुषसे विनोद करनेवाली हो । शनिके त्रिंशांशमें विध्वस्ता, बृहस्पतिके त्रिंशांशमें अल्प आयुवाली तथा अल्प पुत्रवाली होती है । बुधके त्रिंशांशमें शिल्पकला जाननेवाली, शुक्रके त्रिंशांशमें विशेष कामिनी होती है ॥१५॥ सूर्यके गृह ( सिंह ) में लग्न वा चन्द्रमा हो उसमें मङ्गलका त्रिंशांश हो तो स्त्री पुरुषके समान प्रकृतिवाली और कुलटा हो । शनिके त्रिंशांशमें हो तो दुःखिनी हो । गुरुके त्रिंशांशमें हो तो राजाकी स्त्री, गुणवती हो । बुधके त्रिंशांशमें हो तो पुरुषकी इच्छा करनेवाली हो । शुक्र त्रिंशांशका हो तो दुष्टा, जारके प्रेममें तत्पर तथा रोगिणी हो ॥ १६ ॥ बृहस्पतिका गृह ( धनु या मीन ) लग्न हो मङ्गलके त्रिंशांशमें उत्पन्न हो तो भाग्य- वती, विख्यात तथा परिवार युक्ता हो । शनिके अंशमें दरिद्रा हो । बृहस्पतिके अंशमें हो तो धन-वस्त्र-भूषणवाली हो । बुधके अंशमें हो तो सुपूजिता हो । शुक्रके अंशमें साध्वी पुत्रवती और सुवस्त्र भूषणसे युक्ता हो ॥ १७ ॥ लग्न शनिका गृह ( मकर या कुम्भ ) हो, उसमें बलवान् मंगलका त्रिंशांश हो तो शोक युक्ता हो। शनिका अंश हो तो दुर्भगा हो। बृहस्पतिका अंश हो तो निज कुलाचारमें अनुरक्ता हो। बुधके अंशमें उत्पन्न हो तो सर्वज्ञा और कुलटा वह स्त्री हो। शुक्रके अंशमें बन्ध्या और पतिव्रता हो। स्पष्ट लग्न और चन्द्रमाके योगसे स्त्री समस्त त्रिंशांश जनित फल कहा है॥१८॥ स्त्रीजातके लग्नत्रिंशांशफलचक्रम् ।

लग्नराशयः च-न्द्रराशयो वाभौमत्रिंशां-शफलम्शनित्रिंशांश फलम्गुरुत्रिं-फलम्बुधत्रिं-फलम्शुक्रत्रिं-फलम्
भौमगृहे १।८ मे. वृश्चिक.दुराचारिणीप्रेष्यागुणवती, साध्वीमलिनाजारिणी
शुक्रगृहे २।७ वृ. तु.कलहकृत, दुष्टापुनर्भूःसाध्वी, पुत्रिणीकलावतीसुभगा, लोक-प्रिया, पण्डिता
बुधगृहे ३।६ मि. कन्या.पुत्रान्विताविधवा अपु-त्रा वाभर्तृपरातेजस्विनीमनोरमा
चन्द्रगृहे ४ कर्कबलवती जा-रिणीविध्वस्ताअल्पायुरल्पा-त्मजाशिल्पकलावतीकामुकी
सूर्यक्षेत्रे ५ सिंहेपुम्प्रकृतिः, कुलटादुःखिता,नृपवल्लभापुंचेष्टितादुष्टा, रोगिणी
गुरुगृहे ९।१२ ध. मी.विख्याता, सपुत्रा.दरिद्राधनवस्त्रभूषण-वतीसम्पूजितासाध्वी, पुत्रवती
शनिगृहे १०।११ म. कु.शोकिनीदुर्भगाकुलीनासर्वज्ञा, कुलटाबन्ध्या, सती