भारतकोश
काल मीमांसा (स्वामी करपात्री जी महाराज - काल-तत्त्व, मुहूर्त एवं युगाब्द दार्शनिक मीमांसा)

काल मीमांसा (स्वामी करपात्री जी महाराज - काल-तत्त्व, मुहूर्त एवं युगाब्द दार्शनिक मीमांसा)

Kaal Mimansa of Dharma Samrat Swami Karpatri Maharaj

धर्मसम्राट् स्वामी करपात्री जी महाराज द्वारा

DevanagariHindipublished115 पृष्ठ

पृष्ठ 65, कुल 115 में से

संदर्भ में पढ़ें
पृष्ठ 65

( ५४ ) देखा गया है, परन्तु इस पक्ष में तेरहवें दिन यह अमावास्या आ गई है, ऐसा पहले भी कभी हुआ है, इसका मुझे स्मरण नहीं है । इस एक ही मास में तेरहवें दिन चन्द्र और सूर्य दोनों ग्रस्त हुए ।।" भगवान् श्रीकृष्ण के बचन से भी यही सिद्ध होता है— एवं पश्यन् हृषीकेशः सम्प्राप्तं कालपर्ययम् । त्रयोदश्याममावास्यां तान् दृष्ट्वा प्राब्रवीदिदम् ।। चतुर्दशी पञ्चदशी कृतेयं राहुणा पुनः । प्राप्ते वै भारते युद्धे प्राप्ता चाद्य क्षयाय नः ।। ( महा० मौसल० २।१८, १९ ) "इस तरह काल का उलट-फेर प्राप्त हुआ देख और तेरहवें दिन अमावास्या का संयोग जान् भगवान् श्रीकृष्ण ने सब लोगों से कहा--वीरो ! इस समय राहु ने फिर चतुर्दशी को ही अमावास्या बना दिया है । महाभारत युद्ध के समय जैसा योग था, वैसा ही आज भी है । यह सब हम लोगों के विनाश का सूचक है ।।" परन्तु प्रश्न उठता है कि मार्गशीर्ष कृष्ण पक्ष त्रयोदश दिनों का था या पौष कृष्ण ? अलक्ष्यः प्रभयाहीनः पौर्णमासीं च कार्तिकीम् । चन्द्रोभूदग्नि वर्णश्च पद्मवर्णं नभस्तले ।। ( भीष्मपर्व २।२३ ) मांसवर्षं पुनस्तीव्रमासीत् कृष्ण चतुर्दशीम् ।। ( भीष्मपर्व ३।३३ ) उक्त स्थल में कार्तिकी पूर्णिमा के पश्चात् कृष्ण चतुर्दशी का उल्लेख है, साथ ही उसके लिए 'आसीत्' शब्द का प्रयोग है; अतः मार्गशीर्ष कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी का ही संकेत प्राप्त श्लोक में हुआ है, ऐसा सभी मानते हैं । अब क्योंकि श्रीकृष्ण वचन से यह सिद्ध है कि चतुर्दशी को राहु ने पञ्चदशी

काल मीमांसा (स्वामी करपात्री जी महाराज - काल-तत्त्व, मुहूर्त एवं युगाब्द दार्शनिक मीमांसा) · पृष्ठ 65, कुल 115 में से · BharatKosha