भारतकोश
कबीर मन्शूर (स्वसंवेदार्थ प्रकाश)

कबीर मन्शूर (स्वसंवेदार्थ प्रकाश)

Kabir Manshoor (Svasamvedarth Prakash)

कबीर साहेब द्वारा

स्रोत: कबीर मन्शूर स्वसंवेदार्थ प्रकाश · खेमराज श्रीकृष्णदास (उद्गम)

Devanagarihipublished1,367 पृष्ठ

पृष्ठ 1187, कुल 1367 में से

संदर्भ में पढ़ें
पृष्ठ 1187

कार नहीं रखते तो भी साधारणतः इस धर्मके लोग दया और नम्रतासे बहुत प्रयत्न करते हैं । इन लोगोंमें क्रोध और निर्दयता सब जातियोंसे अधिक है । यही प्रत्यक्ष प्रमाण है कि, इनका मुख्य धर्म कुरबानी आदि है जो तमोगुण और अविवेक अज्ञानता, निर्दयता बिना हो ही नहीं सकता ।

जबतक मुसलमान लोग तमोगुणका आसरा छोड़ सतोगुणका आसरा न लेंगे उसको अपना आधार न बनावेंगे, तबतक इनके अंतः—करण की शुद्धता न होगी, न इनको मोक्ष मार्गही मिलेगा वरन् ईश्वरके कोपमें पड़े रहकर नाना-प्रकारकी गर्भ आदिकी नर्क यन्त्रणा सहते हुये भौसारगमें गोता खाते रहेंगे ।

नम्रम् ।

यह इनसान है दर्द दिलके लिये । कि बेरहम रजवाँ न राजी किये ॥
न पावे कोई वह विहिस्ती दरखत । कि दिल जिसका होवे मखलूकसे सख्त ॥
यहाँ और वहाँ हूर गिलमाँ वही । वही मर्दी जन और मुसलमाँ वही ॥
वही नेमत और खवान अलवान है । वही नोश वखुद शौकतो शान है ॥
न पहचान पैगम्बरके पाक जो । यहाँ और वहाँ है गिफ्तार सो ॥
तुर्ब और तरागः बहानः । किया हम्बमें जमीन और जमाना किया ॥
गिरफ्तार लज्जात नफ़सानियाँ । यहाँ और वहाँ एक सेहो मियाँ ॥
भला ! यह भला है ? गला काटना । मिहर या क्रहर खूनका चाटना ॥
किसी जिस्म और सूरतमें जानदार हो । जहाँ दार उसका अमाँदार हो ॥
किसीकी वह ईजा से राजी नहीं । कि बेइल्म मुल्ला व काजी नहीं ॥
वह रहमान है सबका मिहरवाँ पिदर । वह हाजिरो नाज़िर है देखो जिधर ॥
वह बेचून सब जहाँ का ले हिसाब । खड़े होवें जब रक्बके आली जनाब ॥
न बदला छुटे कोई हो पीरो अमीर । कि है कौल यह सत्त साहब कबीर ॥
खुदावन्दकी बारगाह बेरया । जो हरकसके इनसाफ़ में दिल दिया ॥
रहीम जो रहमान् मशहूर है । हमेशः सो बेरहमीसे दूर है ॥
गला घोटना उसको भाता नहीं । छूरो वह गलेपर चलाता नहीं ॥
न छिड़कावता खून मुजविह ऊपर । नहीं गोश्त खाता न खाता ज़िगर ॥
न खूँखार ग्रफ़्फ़ार सितार है । क्या सो गुमाँ बेगुमाँ पार है ॥
जले गोश्त और पोस्त बदबूई हो । जो खुशबूय कहे खिला फ़ेअकल सो ॥
वह कौसा खुदा अक्षल से ऊँघता । जो बदबूको खुशबूय कर सृंघता ॥
जला करके कुरबान हो जाने जो । जो सृंघे वो खावे खुदा कौसा हो ? ॥
यह मूसाके मजहबकी बातें लिखा । जो मूसा धरम ईसा सोई कहा ॥