भारतकोश
कबीर मन्शूर (स्वसंवेदार्थ प्रकाश)

कबीर मन्शूर (स्वसंवेदार्थ प्रकाश)

Kabir Manshoor (Svasamvedarth Prakash)

कबीर साहेब द्वारा

स्रोत: कबीर मन्शूर स्वसंवेदार्थ प्रकाश · खेमराज श्रीकृष्णदास (उद्गम)

Devanagarihipublished1,367 पृष्ठ

पृष्ठ 899, कुल 1367 में से

संदर्भ में पढ़ें
पृष्ठ 899

इसीको मारनेके लिये यह मुझको यहाँ लाया है । उसने उसके बैरी सर्पको मार डाला । इसके बाद सर्प जिस मनुष्यको अपने साथ लाया था उसके आगे आगे चला, एक दूसरी बाँबीपर ले गया । जहाँ कि, उसका घर था । अपने बिलके भीतर जाकर एक रुपया निकाल लाया उस मनुष्यके आगे धर दिया । फिर भीतर गया फिर एक रुपया निकाल लाया, वह सॉप इसी प्रकार सौबेर बाँबीके भीतर जा सौ रुपया लाकर उसके आगे धर दिये । फिर वह सॉप मनुष्यके आगे आगे चला, उसी पथपर उसको ले आया, जिस पथसे वह पथिक जाता था । सॉप उससे बिदा हो एक टीलेपर चढ़ गया । अपना शिर उठाकर पथिककी ओर देखने लगा पीछे पथिकने अपनी तथा सॉपने अपनी राह ली ।

बच्चोंके लिये क्रोध—एक सांपिन बच्चोंको छोड़कर किसी दूसरी जगह चली गई थी । एक जमींदार हल जोते २ उस जगह आया, हलकी राहसे बच्चोंको उठाकर दूसरी जगह रख हल निकाल ले गया । सांपिन उस जगह आई, अपने बच्चोंको नहीं पाया । जान लिया कि, इसी जमींदारने मेरे बच्चोंको क्षति पहुँचाई है । उस जगह जमींदारके पानीका घड़ा धरा था, उसने उसमें विष मिला दिया आप कहीं चली गई । कुछ कालके पीछे जमींदार अपने हलका फेरा कर चुका तो उस जगह आया । सांपिनके बच्चोंको लाकर उसी जगह रख दिया । कुछ कालके पीछे वह सांपिन भी यह देखने आई कि, जमींदार विषैला जल पीकर मर गया वा जीवित है । जब वह उस जगह आई तो बच्चोंको अपने स्थानपर पाया जान लिया कि, यह जमींदार निर्दोष है । उसने विषजलसे भरे घड़ेको शरीरको लपेट कर घड़ा औंधा कर दिया, सारा जल गिर गया घड़ेमें कुछ भी पानी न रहा ।

रेटॉलिंग स्नेक—एक पुस्तकमें लिखा है कि, अमेरिका देशमें एक बहुत बलिष्ठ सर्प होता है । उसको अङ्ग्रेजी भाषामें रेटॉलिंग स्नेक कहते हैं । इसके चलतेवार खर खराहटका शब्द होता है । यह पशुओंके शरीरमें लिपट कर उनको ऐसा कसता है कि, उनकी हड्डियां चकनाचूर हो जाती हैं और तोड़ कर उनको निगल जाता है । कप्तान स्टण्डमन साहब कहते हैं कि, मैंने उस सॉपको देखा वह घूरकर तीक्ष्णदृष्टिसे मुझको देखने लगा । उस सॉपकी आँखोंमेंसे इस प्रकारकी आग थी, उसके ताकनेसे मेरा सारा शरीर ठण्ढे पसीनेसे भर गया । न आगे चला जाता था, न पीछे हटा जाता था । मैंने वीरता की उसके निकट जाके उसे सोटोंसे मार डाला ।

सॉपसे खेल—एक मनुष्यने उसी प्रकारके सॉपको पाला था । उसके लड़के सॉपके साथ खेला करते थे । उसको कभी गलेमें डाल लेते तो कभी कमर-