भारतकोश
कबीर सागर (11 भाग संपूर्ण)

कबीर सागर (11 भाग संपूर्ण)

Kabir Sagar (11 Parts Complete)

कबीर साहेब / खेमराज श्रीकृष्णदास द्वारा

स्रोत: खेमराज श्रीकृष्णदास प्रकाशन, बम्बई - कबीर सागर सम्पूर्ण ११ भाग · खेमराज श्रीकृष्णदास (उद्गम)

Devanagarihipublished2,136 पृष्ठ

पृष्ठ 104, कुल 2136 में से

संदर्भ में पढ़ें
पृष्ठ 104

( १४ )

ज्ञानसागर

ग्रेही माहि मुक्त फल बासा । सो सब वचन कहौं परकाशा ॥ नाम गहै राखै सत करमा । सब जीव तजै एक पुनि भरमा ॥ साखी-मद रु मांस को त्यागै, और न करै जीव घात ॥ अथवा जो कछु चूकि है, साधु सेव चित राख ॥

चौपाई

करे आरती मन विच करमा । पर घर तजै जान निज भरमा ॥ गृह में जो रहे उदासा । निश्चय सत् लोक में वासा ॥ जो कोई यहै अवज्ञा करई । कछु दिन रूपहीन अनुसरई ॥ जो को चूके साधु की सेवा । ताकर फल भारवों कछु भेवा ॥ जाई सो लोक नाम परतापा । तजै देह जिमि कांचरी सांपा ॥ देखै जाइ हंसन की पांती । ता मध्ये अस बैठ अजाती ॥ जातें चूक परैं सेवकाई । तातें शोभा हीन लजाई ॥ जो कोई याकी करे उछेदा । तातें मैं समझाऊं भेदा ॥ गृही तरे सो कौन विशेषा । गुरु को अचरज यौ बड़ देखा ॥ गुरु नहीं कोई यहि भवसागर । सतगुरु आप अजर मनि आगर ॥ जाप आहि जो नाम हमारा । तातें नाम धरा कडिहारा ॥ कडिहार लेवै जीवका भारा । तेहि न सूझ किमि उतरे पारा ॥ साखी-जैसे महिमा प्रकट है, तैसे सिन्धु का नीर ॥ सरिता सब कडिहार भये, सतगुरु सिन्धु कबीर ॥

चौपाई

सरिता माहि बारि जो होई । जीव जन्तु सुख पावै सोई ॥ सरिता लहै पुण्य परमारथ । सत कडिहारी जोग स्वारथ ॥ अथवा नीर अथाह न होई । सहज जोग भारवों पुनि सोई ॥ भदी में सोह सदा जो बारी । ऐसी उत्पति आहि हमारी ॥ प्यासा जाय नदी के पास । बिन पानी सो जाय पियासा ॥