कबीर सागर (11 भाग संपूर्ण)
Kabir Sagar (11 Parts Complete)
कबीर साहेब / खेमराज श्रीकृष्णदास द्वारा
स्रोत: खेमराज श्रीकृष्णदास प्रकाशन, बम्बई - कबीर सागर सम्पूर्ण ११ भाग · खेमराज श्रीकृष्णदास (उद्गम)
पृष्ठ 155, कुल 2136 में से
संदर्भ में पढ़ेंअनुरागसागर
( २७ )
सिन्धुमथन और चौदह रत्न उपसिकी कथा
त्रय बालक जब भये सयाने । पठये जननी सिंधु मथाने ॥ बालक माते खेले खिलारी । सिंधुमथनहिं गयउ खरारी ॥ तेहि अंतर इक भयौ तमासा । सो चरित्र बूझो धर्मदासा ॥ धान्यो योग निरंजन राई । पवन आरंभ कीन्ह बहुताई ॥ त्यागो पवन रहित पुनि जबही । निकसेउ वेदस्वास सँग तवही ॥ स्वास सँग आयउ सो वेदा । बिरला जन कोई जानेभेदा ॥ अस्तुति कीन्ह वेद पुनि ताहां । आज्ञाका मोहि निर्गुनाहां ॥ कह्यौ जाव करू सिंधुनिवासा । जेहि भेटे जैहौ तिहिपासा ॥ उठी आवाज रूप नहिं देखा । जोति अगम दिखलावतभेखा ॥ जलेउ वेद पुनि तेज अपाने । तेज अन्न पुनि विष संधाने ॥ चले वेद तहैंवा कहैं जाई । जहैंवा सिंधु रचा धर्मराई ॥ पहुँचे वेद तब सिंधु मैझारा । धर्मराय तब युक्ति विचारा ॥ गुप्त ध्यान देविहि समुझावा । सिंधुमथनकहैंकसबिलमावा ॥ पठवहु बेगि सिंधुत्रय बारा । दृढ़कै शोचहु वचन हमारा ॥ बहुरिआपपुनि सिंधु समाना । देवी कीन्ह मथन अनुमाना ॥ तिहुँबालक कहैंकह समुझायी । आशिष दे पुनि तहां पठायी ॥ पैहौ वस्तु सिन्धुके पाहीं । जाहु वेगि तीनों सुत ताहीं ॥ चलिभौ ब्रह्मा मान सिखाई । दोउ लहुरा पुनि पाछे जाई ॥
छन्द
त्रय सुत बाल खेलेत चले, ज्योंसुभगबालमरालहो ॥ एकगहिछोड़तमहीपुनि, एककरगहिचलतलटपटचालहो ॥ क्षणहिधावतक्षणस्थिर खड़े, क्षणभुजहिगरलावही ॥ तेहि समयकी शोभा भली, नहि वेद ताकहैं गावही ॥