भारतकोश
कबीर सागर (11 भाग संपूर्ण)

कबीर सागर (11 भाग संपूर्ण)

Kabir Sagar (11 Parts Complete)

कबीर साहेब / खेमराज श्रीकृष्णदास द्वारा

स्रोत: खेमराज श्रीकृष्णदास प्रकाशन, बम्बई - कबीर सागर सम्पूर्ण ११ भाग · खेमराज श्रीकृष्णदास (उद्गम)

Devanagarihipublished2,136 पृष्ठ

पृष्ठ 1726, कुल 2136 में से

संदर्भ में पढ़ें
पृष्ठ 1726

( ४ )

बोधसागर

भटनागर कुल श्रेष्ठ कहाये । निगम नाम बारह बतलाये ॥ द्वादश चित्रगुप्तके जाये । कायथ लेखक गणक कहाये ॥ चित्रगुप्त धर्मरायके द्वारे । पुण्यपापको लेख उचारे ॥ तिमि ताके सुत पृथ्वी माही । राजद्वार पर लेखक राही ॥

इति

अथ चार आश्रमको वर्णन

दोहा-ब्रह्मचर्य गिरहस्थ पुनि, बानप्रस्थ संन्यास । भिन्न भिन्न इनके धर्म, मरम वेद परकाश ॥

इति

अथ चार वेदोंकी उत्पत्ति कथा वर्णन चौपाई

चौमुह वाक्य ब्रह्ममुख भैऊ । चारों वेद ताहिंते कियऊ ॥ असी सहस्र कमर्कांड प्रमाना । सोलह सहस्र उपाछा जाना ॥ चार हजार कहावै ज्ञाना । यह त्रिकोंडमत वेद बखाना ॥ चारों मम वाक्यको टीका । लक्ष श्लोक व्यास कृत टीका ॥ जेते शास्त्र पुराण कहाये । चारों वेद कि आस गहाये ॥ चारों वेद मूल सब केरा । महाबाक अब करो निबेरा ॥ प्रथमै जो ऋगवेद कहायो । पूरब मुख ब्रह्मा प्रकटायो ॥ ब्रह्मकी बानी भइ येही । प्रज्ञाना ब्रह्म कहि देही ॥ महाज्ञान कहिये प्रज्ञाना । ब्रह्म अर्थ परमेश्वर जाना ॥ यहि महा वाक्य रचे ऋगवेदा । क्रम उपाछा ज्ञान त्रिभेदा ॥ पूरब दिश ऋगकी अधिकाई । द्वितिये यजुर्वेद कहि भाई ॥ दक्षिण मुख ब्रह्मा निज खोले । अहं ब्रह्मा अस्मी सों बोले ॥ अहं अर्थ में ब्रह्म है ईश्वर । हौं अस्मी कह मैं हों ईश्वर ॥ यहि महाँ बाकते यजुर बनाये । दक्षिण देश अधिक फैलाये ॥ सामवेद तृतिये विख्याता । मुख पश्चिम ब्रह्माकी बाता ॥