कबीर सागर (11 भाग संपूर्ण)
Kabir Sagar (11 Parts Complete)
कबीर साहेब / खेमराज श्रीकृष्णदास द्वारा
स्रोत: खेमराज श्रीकृष्णदास प्रकाशन, बम्बई - कबीर सागर सम्पूर्ण ११ भाग · खेमराज श्रीकृष्णदास (उद्गम)
पृष्ठ 1732, कुल 2136 में से
संदर्भ में पढ़ें( १० )
बोधसागर
नहीं निर्गुण नहीं सर्गुण कहेऊ । जो कोइ मरा मुक्त सो भैऊ ॥ जैसे पत्र वृक्ष ते टूटा । फेर न सो तरुवरमें जूटा ॥ ऐसो जीव मरा यकवारा । बहुरि नहीं ताते तन धारा ॥ तृतीय यजुर अस कहे बहोरी । इन दोनोंकी मतिभई भोरी ॥ सर्गुण ब्रह्म नरायण होई । क्षीर समुद्र शयन कर सोई ॥ दश अवतार सोई धरिलीनो । गोपीनके संग कीडा कीनो ॥ चौथेसाम कह पुनि मत अपना । यह सब जानो झूठ कल्पना ॥ नहीं सर्गुण नहीं निरगुण देवा । नहीं दृष्टि गोचरको भेवा ॥ सम्पूर्ण है ब्रह्म अखण्डा । तत्वमसी अद्वैतसे मण्डा ॥
इति
अथ षट्शास्त्रकी बादर्षणन—चौपाई
प्रथम मीमांसा शास्त्र आचारी । कर्म थापि निजु ज्ञान उचारी ॥ जो कछु लाभ जक्तसे कीना । सो सब जान कर्म आधीना ॥ कर्महि अधिष्ठान जिवकेरा । कर्मते करे जक्त में फेरा ॥ कर्म प्रवृत्त कर्म लय पावै । कर्महि दुखसुख जीव भुगावै ॥ भूत भग्य व्रत मानिक जोई । कर्म अधीन जान सब सोई ॥ अज हरि हर सनकादिक जेते । कर्म अधीन जान सब तेते ॥ कर्म अधीन ज्ञान अरु योगा । जो जस करे भोग तसभोगा ॥ कर्म स्वतंत्र सर्वे परगावै । जो जस करै सो तसफल पावै ॥ द्वितीय बाद वयशेष वदंता । कर्म नहीं जानिये सुतंता ॥ कर्मतो कालकि बसमें होई । काल पाय कर्मकरै न कोई ॥ जब कतहुँ परगात न होई । भोर कर्म तब करै न कोई ॥ जौ मध्यान न सन्द्या आवै । बिना काल को कर्म गहावै ॥ बाल कर्म ना हो तरुनाई । युवा कर्म नहीं शिशु करि पाई ॥ युवा कर्म करि सकै न बूढा । वृद्ध कर्म तरुनाई गूढा ॥