भारतकोश
कबीर सागर (11 भाग संपूर्ण)

कबीर सागर (11 भाग संपूर्ण)

Kabir Sagar (11 Parts Complete)

कबीर साहेब / खेमराज श्रीकृष्णदास द्वारा

स्रोत: खेमराज श्रीकृष्णदास प्रकाशन, बम्बई - कबीर सागर सम्पूर्ण ११ भाग · खेमराज श्रीकृष्णदास (उद्गम)

Devanagarihipublished2,136 पृष्ठ

पृष्ठ 1795, कुल 2136 में से

संदर्भ में पढ़ें
पृष्ठ 1795

आगमनिगमबोध

( ७३ )

बहुरि पौनको लेहु उठाई । अनहद चक्र भेदिके जाई ॥ प्रान अपान समाना, तीनों । कण्ठमें तिनहि मेलि तब दीनो ॥ चक्र विशुद्ध कण्ठके माही । षोडश दल है कमल तहाँही ॥ योग लंबिका ताहित करना । दूध अधार ते काया धरना ॥ सूक्ष्म बोलते कार्य कीजै । पुनि तब ऐसी उक्ति गहीजै ॥ जीभके हेटकी नस जो सगरो । मस्का संधो लोनसे रगरो ॥ जीभ दुहन पुनि प्रातहि काला । या विधि रसना करो विशाला ॥ ऐसी अपनी जीभ बढावै । ऊर्ध्व द्वारमें ताहि लगावै ॥ जरमें अमृत चूवै जोई । ताको पान करे तब सोई ॥ पीअत अमृत जागी देहा । योग लंबिका सिद्ध भो येहा ॥ बहुरि विशुद्ध चक्रकी भाना । आगेको तब करे पयाना ॥ अग्नि चक्र है त्रिकुटी थाना । द्वै दल कमल तासु परमाना ॥ ताहि तनेती किया कराई । बत्ती निज नासिका चलाई ॥ नाक शुद्ध करि बत्ती कीता । मूर्द्धा शुद्ध भो ज्ञान गहीता ॥ पुनि उद्यान महा सुख पावै । बहुरि कण्ठते पौन उठावै ॥ चक्र विशुद्ध भेद जब लावै । अग्नि चक्रमें वायू लावै ॥ तिहि औसर जिह्वा लेजाई । ऊरध द्वारे माह लगाई ॥ बन्द करे तब ऊरध द्वारा । अग्नी चक्र भेदि हो पारा ॥ चलि ब्रह्माण्ड श्वास लय होई । कुंभक करिके तनु शिथलोई ॥ काम अरु क्रोध लोभ मोहानी । तब इन सबकी सेन परानी ॥ कर ब्रह्माण्डमें योगी वासा । जबहि चढायो गगनमें श्वासा ॥ जहँ नहि द्यौस नहीं जहँ राती । नहि सूरज शशि उडुगणपाती ॥ तहँ सुषुमना वेधि ब्रह्माण्डा । गडा जाय योगीके झण्डा ॥ जब ब्रह्माण्डमें माहरम जाई । सङ्गी साथी सकल पराई ॥ सङ्गी साथी जब रहि गयऊ । निर्विकल्प योगी तब भयऊ ॥

इति षट्चक्र