कबीर सागर (11 भाग संपूर्ण)
Kabir Sagar (11 Parts Complete)
कबीर साहेब / खेमराज श्रीकृष्णदास द्वारा
स्रोत: खेमराज श्रीकृष्णदास प्रकाशन, बम्बई - कबीर सागर सम्पूर्ण ११ भाग · खेमराज श्रीकृष्णदास (उद्गम)
पृष्ठ 522, कुल 2136 में से
संदर्भ में पढ़ें(७८)
अमरसिंह बोध
बिन अपराध मारे जो कोई । बहुत मार तेहि ऊपर होई ॥ स्वपुरुषतजिपरपुरुषसंगजावे । अगिनपुरुष तेहिसंग मिलावे ॥ पुरुष होय नारी कहैं त्यागे । नारी और सो मन जो लागे ॥ अग्निनारि तेहिसंग मिलावैं । यहि विधिजीवनत्रास दिखावैं ॥ एक एकको त्रास दिखावैं । हाथ छूरी ले कण्ठ चलावैं ॥ एक जीवको ठाडे कीना । काग गीधकोहुकमकरि दीना ॥ काग गीध नोचत हैं भाई । भागत फिरे त्रास अधिकाई ॥ जे नर नारी मदिरा पावैं । तत्त तेल पुनि ताहि पिलावैं ॥ संत साधुकी निंदा करई । जूठी साख पंचमें भरई ॥ ताको फल पावत है सोई । सब अँगमें कुछ पुनि होई ॥ ऐसी यमपुरी देखी बनाई । देखत राजा मन पछताई ॥
साखी-देखी राजा यमपुरी, मनमें भये हुशियार ॥ साहेबसो विनती करे, हमको लेउ उबार ॥
चौपाई
नृप अरु दूत पहुँचे तहवाँ । चित्रगुप्तको दरबार रहै जहवाँ ॥ जहाँ बिराजे ज्ञानी सिंहासन । गहे चरण तहाँ नृपति ततक्षण ॥
राजा बचन
तब राय चरण परस्यो आयी । अबकी साहेब लेहु बचाई ॥ यह यम देश कठिन है गांसी । सुरनर सुनि परे यमफांसी ॥
साखी-सुनि कथा जब नरककी, धर्मदासभय मान ॥ सतगुरु सो कहने लगे, औरौ कहहु बयान ॥
सतगुरु बचन-चौपाई
कहैं कवीर सुनो धर्मदासा । नरक वृत्तान्त करौ परकासा ॥ धर्मराय अस बाजी लावा । पाप पुण्य दोउ कीन उपावा ॥