कबीर सागर (11 भाग संपूर्ण)
Kabir Sagar (11 Parts Complete)
कबीर साहेब / खेमराज श्रीकृष्णदास द्वारा
स्रोत: खेमराज श्रीकृष्णदास प्रकाशन, बम्बई - कबीर सागर सम्पूर्ण ११ भाग · खेमराज श्रीकृष्णदास (उद्गम)
पृष्ठ 531, कुल 2136 में से
संदर्भ में पढ़ेंबोधसागर
(८७)
सतगुरु बचन
राजा सुनो वचन अब मोरा । करो आरती तितुका तोरा ॥ धर्मदास सब तोहि सुनाई । अमरहिंको वैकुण्ठ दिखाई ॥
धर्मदास बचन
धर्मदास तब दोउ कर जोरा । दया करो तुम बंदीछोरा ॥ और कथा मोहि वरनि सुनाओ । दया करो जनि मोहि डुरावो ॥ धर्मदास मैं कहूं समुझाई । जो कह्यु भगति करी सो राई ॥ जेतक जीव मुक्ति पद पाई । सो अब तुमकूँ वरनि सुनाई ॥
अमरसिंह बचन
साखी-राजा शीश नमाइके, बिनति करै कर जोर ॥ हमको सतगुरु तारिये, हम सो अधम न ओर ॥
सतगुरु बचन -चौपाई
सुन हो राय तजो सुरखाई । युग कंकवत हम चल आई ॥ मानसिंह भूपति बड़ राजा । तासो कीना ज्ञान समाजा ॥ तीस लाख अरु सात हजार । इतने हंसलोक पग धारा ॥ युग परवान चौकरी गयऊ । इतने युग मोहि आवत भयऊ ॥ कहैं लेख पूछो राय सुजाना । अपने जीवको करो छुटाना ॥ छन्द-गुरुचरण पद्मपराग पावन मृदुल मंजुल सोहावनी ॥ तरु सम सील परकासते तिमिर मोह नशावनी ॥ करहिं आरती बिसरि जन उरमांहि जे नर लावहीं ॥ भक्ति ज्ञान वैराग्य प्रगटे मोक्षपद तब पावहीं ॥
अमरसिंह बचन
सोरठा-तव चरनन अनुराग, और न दूजी आस ॥ मैं किंकर पद लाग, करहु अनुग्रह दास पर ॥ छन्द-आदि ब्रह्म अर्चित अविगत आदि अदली गाइए ॥ अजर नाम अर्चित अमर अकह अविचल धाइए ॥