भारतकोश
कबीर सागर (11 भाग संपूर्ण)

कबीर सागर (11 भाग संपूर्ण)

Kabir Sagar (11 Parts Complete)

कबीर साहेब / खेमराज श्रीकृष्णदास द्वारा

स्रोत: खेमराज श्रीकृष्णदास प्रकाशन, बम्बई - कबीर सागर सम्पूर्ण ११ भाग · खेमराज श्रीकृष्णदास (उद्गम)

Devanagarihipublished2,136 पृष्ठ

पृष्ठ 566, कुल 2136 में से

संदर्भ में पढ़ें
पृष्ठ 566

(१२२)

बीरसिंह बोध

राय पठान दोनों गुरु भाई । काहे दोनों करे लड़ाई ॥ पाती भेजहु राय पठाना । खोदि कबर देखो मतिवाना ॥ गोर मांहि सुरदा जो होई । राय पठान लड़ो तुम दोई ॥ जो मुर्दा तुम दूँठ न पाओ । काहेको तुम रार बढाओ ॥ मथुरा रतना कदोइन नारी । तिन बड प्रीति हमारी धारी ॥ सात दिवस लगि अन्न न पावा । हमरे दरस को सुरति लगावा ॥ ताको दर्शन दिये हम जाई । काहे मरो दोऊ गुरु भाई ॥ अन्तर्धान तब हम होइ गयऊ । तत्क्षण रतना दर्शन पयऊ ॥ यहाँ राना पाती पठवायी । राय देखि अचरज मन लायी ॥ गये बाँचि जहाँ रहै पठाना । सुनत पठान अचम्भो माना ॥ सुनत सलाह कीन पुनि दोई । राय पठान आये सब कोई ॥ आइ पठान गोर खुदवाई । देखो तहाँ देह नहीं पाई ॥ भये अधीन देख सब लोगा । करुणा करहि सकल भयो सोगा ॥ छन्द-भये सुकृत उदास सबहीं रंक निधि जैसे हरयो ॥ धन्य गुरु कहा बंदना तब चीन्ह गुरु मम ना परयो ॥ अमी पाय गुरु पंकज गहेसो काग होय मराल हो ॥ पाय अस्थिर सदन निर्बध हंस होय बड भाग हो ॥ अखंड धर्म विराज सतगुरु जहाँ काल नहीं पहुँच है ॥ असंख्य रवि अरु कोटि दामिनि अग्र शोभा तहाँ सहे ॥ दयासागर असहि विराजत पुष्प सज्या सोहहीं ॥ करहि कलोहल हंस सबहीं पुरुष दरश विलोकहीं ॥ सोरठा-षोडश रवि प्रभाव, चकोर उडगन पोहिया ॥ श्रवण आहि रवि भाव, अमृत फल हंसा चुगे ॥

चौपाई

गोर बनाय चले सब कोई । हिन्दू मुसलमान पुनि दोई ॥ नाना भाँति करत सब सोभा । कंठी तिलक देखि सब लोभा ॥