कबीर सागर (11 भाग संपूर्ण)
Kabir Sagar (11 Parts Complete)
कबीर साहेब / खेमराज श्रीकृष्णदास द्वारा
स्रोत: खेमराज श्रीकृष्णदास प्रकाशन, बम्बई - कबीर सागर सम्पूर्ण ११ भाग · खेमराज श्रीकृष्णदास (उद्गम)
पृष्ठ 882, कुल 2136 में से
संदर्भ में पढ़ें( १४ )
निरञ्जनबोध
निरञ्जन वचन
भया अधीन दोड़कर जोरी । तुम सतपुरुष सरन हम तोरी ॥ तुमसों बाल बुद्धि हम धारा । अब तुम करहु मोहि उद्धार ॥ बालक कोटि भांति गरियावत । मात पिता मन एक नहि आवत ॥ तुमहीं पुर्ष दीन मोहे राजू । औ पुनदीन्हसकलमोहिंसाजू ॥ तिहिं पर हमने गाउं बसावा । लीन्हे सुन्न ठिकान बनावा ॥ तहां हम साहब जाय रहाई । बिन आज्ञा कछु नाहिं कराई ॥ अबलग साहब मैं नहिं चीन्हा । सत्त पुर्ष तुम दर्शन दीन्हा ॥ दोड़कर जोरि चरणचितलावा । धन्य भाग हम दर्शन पावा ॥ अब मोहिं साहब भेद बताई । पाऊं चिह्न हंस पहुँचाई ॥
ज्ञानी वचन
सुन रे काल निरंजन राई । पुर्ष नाम है वीरा भाई ॥ जो हंसा चित भक्ति समोई । ताको खूट गहे मत कोई ॥
साखी
जो निज वीरा पाय है, आवै लोग हमार । ताको खूण्ट गहो मत, सुनो काल बटपार ॥
निरञ्जन वचन
चौपाई
सुनो गुसाईं विनती मोरी । वीरा पाय करै कछु औरी ॥ ज्ञान कथै अन्त चित वासा । आवागमनकी राखों आसा ॥
ज्ञानी वचन
सुनी निरंजन वचन हमारा । नहीं सत्त वह जीव तुम्हारा ॥
साखी
जा घरते जिव आइया, ताह सुध गई खोय । गोहराय कहों मैं जीवसों, जो शब्द पारखी होय ॥