भारतकोश
कबीर सागर (11 भाग संपूर्ण)

कबीर सागर (11 भाग संपूर्ण)

Kabir Sagar (11 Parts Complete)

कबीर साहेब / खेमराज श्रीकृष्णदास द्वारा

स्रोत: खेमराज श्रीकृष्णदास प्रकाशन, बम्बई - कबीर सागर सम्पूर्ण ११ भाग · खेमराज श्रीकृष्णदास (उद्गम)

Devanagarihipublished2,136 पृष्ठ

पृष्ठ 881, कुल 2136 में से

संदर्भ में पढ़ें
पृष्ठ 881

बोधसागर

( १३ )

निरञ्जन वचन

मानों ज्ञानी वचन तुम्हारा । हंस ले जाव पुर्षे दर्बारा ॥ चौदह काल जगतमें म्हारे । घाट बाट बैठे रखवारे ॥ सुर नर सुनि आवैं वहि घाटा । दशहि और जो जोवे बाटा ॥ दुर्ग जगाती बड़ा सिरदारा । विना जगात कोइ उतरन पारा ॥ भोजन नदी घाट नहिं थाहू । उतरन काज कहै सब काहू ॥

ज्ञानी वचन

कहैं ज्ञानी सुन काल सुभाऊ । हमरे हंस की बात सुनाऊ ॥ बखतर ज्ञान शब्द हथियारा । मार दूत को चले अगारा ॥ कोट सिद्ध तेज है हंसा । जब परवाना आवैं बंसा ॥ बंस छाप जब पावहिं प्राणी । ताहि न रोके दुर्गा रानी ॥ कहा काल तुम करो विचारा । हंस हमार उतरि है पारा ॥ सार शब्द है हंस बहोरी । ता चढ़ि जायकाल मुखतोरी ॥ संधि न पावे ते बटपारा । हंसा पहुँचे लोक दुवारा ॥

निरंजन वचन

तुमको काल निरंजन राई । हे ज्ञानी का करो बड़ाई ॥ पांव पताल शीश अकाशा । सोरह योजन अग्निप्रकाशा ॥ गजें काल महा विकरारा । सत्रह लाख लो पांव पसारा ॥ लपके जीभ जिमि टूटे तारा । जस बिजली चमके अँधियारा ॥ सृद्ध बदाय दंत अति बाढ़ा । मध्य घेर ज्ञानी कह ठाढ़ा ॥ हमरे पौरुष हम बरियारा । तुम ज्ञानी का करो हमारा ॥

ज्ञानी वचन

ज्ञानी पुर्ष शब्द कियो जोरा । पकड़ सृद्ध दांत गहि मोरा ॥ मारेउ शब्द पांव कर पेली । तोर सृद्ध समुद्र गहि मेली ॥ पुर्षरूप तबही पुन धारा । जौन सरूप काल औतारा ॥