कबीर सागर (11 भाग संपूर्ण)
Kabir Sagar (11 Parts Complete)
कबीर साहेब / खेमराज श्रीकृष्णदास द्वारा
स्रोत: खेमराज श्रीकृष्णदास प्रकाशन, बम्बई - कबीर सागर सम्पूर्ण ११ भाग · खेमराज श्रीकृष्णदास (उद्गम)
पृष्ठ 888, कुल 2136 में से
संदर्भ में पढ़ें( २० )
ज्ञानबोध
यह जग करै मूर्तिकी पूजा । करै गर्व हमसे नहिं दूजा ॥ पण्डित भक्त भये जग माहीं । पाथर पूजत जन्म गमाही ॥ ऐसे भक्त भये अधिकार्ई । पीतरकी निज मूर्ति बनाई ॥ इनसै भक्त और नहिं कोई । जिन अपनी दुरमति नहिं खोई ॥ आदि ब्रह्मको भेद न पाये । पद पद पंडित जग भरमाये ॥ अन्तकाल जम घेरे आई । तब विद्या कछुकाम न आई ॥ पाथर पूजें पढ़े पुराना । पद गुण अर्थ विवेकहि ज्ञाना ॥ ज्ञान कथे है वार न पारा । सतगुरु भक्त न जान लबारा ॥ ऐसा मत ब्राह्मणने धारा । जले जात हैं यमके द्वारा ॥ आदि नाम भूलो मत भाई । असुर अंश दुरमतहि लखाई ॥ धर्मदास देखो जग रीती । सांचा छोड़ झूठसों प्रीती ॥
साखी
सार शब्द ना जान है, कहैं कबीर बखान । यह जग भूले बावरे, गहे न सतगुर मान ॥ ब्राह्मण भूले बावरे, सरगुण मतके जोर । लख चौरासी भोगिहैं, पारब्रह्मके चोर ॥
सरगुण माहिं सार नहिं कोई । निरगुण नाम नियारा होई ॥ निर्गुणसे सरगुण है भाई । सरगुणमें यह जग लपटाई ॥ रजगुण सतगुणतमगुणकहिये । सब मिटजाय ज्ञान जोलहिये ॥ तीनों गुण से सरगुण होई । चौथा पद निरगुण है सोई ॥ निर्गुण नाथ निरंजन राई । निज उत्पत्ति बनाके खाई ॥ ताके परे इक नाम नियारा । सो साहब है मूल अपारा ॥