भारतकोश
कबीर सागर (11 भाग संपूर्ण)

कबीर सागर (11 भाग संपूर्ण)

Kabir Sagar (11 Parts Complete)

कबीर साहेब / खेमराज श्रीकृष्णदास द्वारा

स्रोत: खेमराज श्रीकृष्णदास प्रकाशन, बम्बई - कबीर सागर सम्पूर्ण ११ भाग · खेमराज श्रीकृष्णदास (उद्गम)

Devanagarihipublished2,136 पृष्ठ

पृष्ठ 89, कुल 2136 में से

संदर्भ में पढ़ें
पृष्ठ 89

ज्ञानसागर

( ७१ )

तिन पुनि कही सुनौ गुरु ज्ञानी । दुतिया ब्याह लगन में ठानी ॥ ब्याह जो होय बिकट अस्थाना । क्या जाने होवे संग्रामा ॥ कोइ घायल कोइ जाई मारा । खाड़ो आही दुहु दिशि धारा ॥ ताकी आज्ञा करौ गुसाई । तिनहि देह क्या करो उपाई ॥ कै गाड़ौ कै जारौ धूरी । यह संशय मेटो प्रभु मोरी ॥ करौ सोई लोक कुल धर्मा । बिन लागै कोई जानै न मर्मा ॥ साखी-जो गाड़ौ तो माटी, जो जारौ तो छार ॥ करो लोककी जो कृति, बोलता ब्रह्म निनार ॥

चौपाई

हे स्वामी तुम मोहि बताओ । तुम तनतजोतो काहि कराओ ॥ जस प्रभु तस पुन सेवक करई । सेवा युक्ति सदा सो तरई ॥ जो तुम कितहू करहू प्याना । गाड़हि लागै तुमहिं पठाना ॥ हँसै सबै यह देखि परतच्छा । गुरु तुम्हारो आहि मलेच्छा ॥ तस कछु भेद बताओ स्वामी । करो कृपा सो अन्तर्यामी ॥ वास्तव तेहो कहाँ बुझाई । जारौ देह जो क्षार उड़ाई ॥ तातैं लोक मैं नहीं छुड़ाओ । यातैं दोह दीन फरमाओ ॥ गयो नृपति तहैं साज बराती । कौतुक रचो देह तब त्यागी ॥ सुनत साज दल चले पठाना । राना मुर्दा ले बिल खाना ॥ लेकर गाड़ै करै निमाजा । करन बिहानक दूरी काजा ॥ साखी-रानी भेजे प्यादहीं, तन जब तजो कबीर ॥ आयो बिजुली खान तब, सुनि वृत्तान्त गंभीर ॥

चौपाई

राजा पास पठाओ पाती । सुनतहि क्रोध जरी तब छाती ॥ छाड़्यो ब्याह चले दल साजी । हनें निशान सम्हर की बाजी ॥ बाजा गाजी तुरही आवहि । यह बिजुलीखां युक्ति बनावहि ॥ ऐसी भांति सो कीन्ह प्याना । रन के आगे बजै निशाना ॥