भारतकोश
कबीरपंथी शब्दावली

कबीरपंथी शब्दावली

Kabirpanthi Shabdavali

स्वामी श्री युगलानन्द विहारी द्वारा

स्रोत: Kabirpanthi Shabdavali - Yugalanand Vihari · श्री युगलानन्द विहारी (उद्गम)

Devanagarihipublished968 पृष्ठ

पृष्ठ 28, कुल 968 में से

संदर्भ में पढ़ें
पृष्ठ 28

सत्यनाम ।

ध्यान देकर पढो ।

कबीर पंथियो !

उठो ! जागो ! और चेतो यह समय तुम्हारे पंथके लिये बड़ा कठिन आया हुआ है । इस समय तुम्हारे पंथकी दशा डावांडोल हो रही है । तुम्हारे वचन वंश गद्दीके विन्द वंशकी समाप्ति होगयी है । नाद वंशकी गद्दी स्थापित होने पर भी, धर्म ग्रन्थोंको भली प्रकार नहीं जाननेके कारण, सेवक सती, साधु संत, महंत और गुसाई सब कल्पनाकी हवाई जहाजमें उड़ते फिरते हैं । किसीको भी स्थिरता नहीं मिलती है । सेवकोंमें जो माननीय हैं वह अपनीही चलाना चाहते हैं, भेष उनकी दृष्टिमें निर्मल्य जैसे दीख पड़ती है; भेषों में कुसम्प होनेके कारणसे उनका बल दबसा गया है । अपने सत्य सिद्धान्तको दृढ़तासे पकड़कर चलानेके बदले, नाना मति और भिन्न २ विचारके कारण, मनमतके जालमें फँस गये हैं जिसके मन में जो आता है उसी को वह सिद्धान्त समझकर, सत्यगुरुमत का अनादर कर रहा है । यह सब क्यों हो रहा है ? केवल सद्गुरु कबीरकी वाणियों और कबीरपंथके ग्रन्थोंपर ध्यान नहीं देनेसे । अब अपना समय व्यर्थ पक्षपातमें पड़कर नष्ट मत करो—क्योंकि, सद्गुरु कबीरका वचन है ।

“पछापछीके कारने, सब जग गया भुलान ।

निर्पच्छ होइके हरिभजे, सोई संत सुजान ॥”

इसलिये मिथ्या पक्षपातको छोड़कर सत्य गुरु कबीरके शब्दोंके आश्रय अपना कल्याण दूँढो—क्योंकि.

“गुरु सीढीते ऊतरे, शब्द विहूना होय ।

ताको काल घसीटिहै, राखि सकै नहिं कोय ॥”

इसी, लिये आगम संदेशमें, सद्गुरु कबीरने कहा है—

“शब्दहिं गहे सो पंथ चलावे ।

विना शब्द नहिं मारग पावे ॥”

देखो इस समय कबीरपंथी मात्र कबीर की वाणी वचन और शब्दोंको छोड़कर अपना पंथ खो बैठे हैं—क्योंकि, —जब आगम वाणीमें कहा है —

“तेरहैं पीढी ज्ञान रजधानी, चूरासरन औतारा हो ।

उनके अंग छाया नहिं होई, देह विदेह अपारा हो ॥

उनके आगे जोग मत चलिहैं, राजनीति उठजाई हो ॥

पांचस्वादकी इच्छा नाहीं, सो मति सब उन आई हो”

कबीरपंथी शब्दावली · पृष्ठ 28, कुल 968 में से · BharatKosha