कबीरपंथी शब्दावली
Kabirpanthi Shabdavali
स्वामी श्री युगलानन्द विहारी द्वारा
स्रोत: Kabirpanthi Shabdavali - Yugalanand Vihari · श्री युगलानन्द विहारी (उद्गम)
पृष्ठ 411, कुल 968 में से
संदर्भ में पढ़ेंशब्दावली
(३१७)
६-मांसं मदिरां, व्यभिचारं, चौरी, हिंसां, चूर्तं, (जुवा) मिथ्यां और पिशुनता (चुगली) इन अष्ट महा दोषोंको सर्वथा त्यागना चाहिये.
७-परीक्षापूर्वक सत्यकी धारणा और असत्यके परित्याग करनेमें कदापि विलम्ब न करना चाहिये.
८-विनयभावसे अत्यन्त प्रेम पूर्वक मनुष्यमात्रको सत्य-मार्गमें चलनेका सदा उपदेश देना चाहिये.
९-नित्यप्रति नियमपूर्वक स्वाध्याय द्वारा विद्या वृद्धि करनेमें कदापि आलस्य न करना चाहिये.
१०-तिलक कंठी सहित अपना वेष सभ्य और पवित्र रखना चाहिये.
११-स्वधर्म तथा अपनी आत्माके विपरीत कभी कोई काम न करना चाहिये.
तीसरे खण्डके विषयमें सूचना-
इस ग्रन्थके प्रथम खण्डमें संज्ञासुमिरनका विषय आया है, उसके दो विभाग हुए हैं-१ सर्व साधारण कवीर पन्थियोंका संज्ञासुमिरण, २ बुरहानपुरी संज्ञासुमिरण ॥
दूसरे खण्डमें-जहांतक मिला है स्तोत्रोंका संग्रह है ।
तीसरे खण्डमें-चौका आरती विधान चार विभागमें दिया है । १ विभागमें छत्तीस गढी चौका आरती का विधान, २ में सर्वदेशी चौकाविधान रोसडा कवीर मन्दिरके पाठसे दिया है, ३ रे चौकामें गानेके विशेष राग रागनियोंसे संयुक्त हैं, ४ में आरती चौका माहात्म्य है ॥
इस खण्डमें दूसरा विभाग छपनेसे रह गया है उसे पाठक गण पृष्ठ ४२२ से दूसरे खण्डका तीसरा विभाग आरंभ समझलें ।
इसके आगे शब्दकुंजी मूल रमेनीसे चौथा खण्ड प्रारंभ.
भवदीय-श्री युगलानन्द बिहारी.