कबीरपंथी शब्दावली
Kabirpanthi Shabdavali
स्वामी श्री युगलानन्द विहारी द्वारा
स्रोत: Kabirpanthi Shabdavali - Yugalanand Vihari · श्री युगलानन्द विहारी (उद्गम)
पृष्ठ 429, कुल 968 में से
संदर्भ में पढ़ेंशब्दावली
(४१५)
ललनी जाने सोई । तौलना एक न देना दोई ॥ २ ॥ सब घट व्यापक मालिक मौला । को घट काला को घट धौला ॥ पाँच रंगते न्यारा होई । तौलना एक न देना दोई ॥ ३ ॥ अलख पुरुष जो निरगुन हाका । चलत चलत मेरा मन थाका ॥ निरगुन सरगुन एकै होई । तौलना एक न देना दोई ॥ ४ ॥ कहा बखानूँ रूप निशानी । ज्यों दरपनमो दरशन जानी ॥ है हजूर दिसै न कोई । तौलना एक न देना दोई ॥ ५ ॥ कथनी कथके कहा बखाना । शबंद सुरतमें एक समाना ॥ शब्द सुरत एकै जब होई । तौलना एक न देना दोई ॥ ६ ॥ शब्द सुरति अँच्छर बतलावे । अँच्छर संधि लखे सो पावे ॥ अँच्छर संधि लखे जो कोई । तौलना एक न देना दोई ॥ ७ ॥ वस्तु अपार पार नहीं पावे । है नजीक पुनि दिष्टि न आवे ॥ दिष्टि अँदिष्टि मध्य है सोई । तौलना एक न देना दोई ॥ ८ ॥ जो भीतर सो बाहर जाना । बाहर भीतर एक समाना ॥ आदि रु अन्त मध्य है सोई । तौलना एक न देना दोई ॥ ९ ॥ बावन अक्षर नाम न होई । शब्द सुरति ले रहो समोई ॥ है निजनाम नाम है सोई । तौलना एक न देना दोई ॥ १० ॥ उत्तपतका जो करूँ बखाना । परलयका भाषूँ अनुमाना ॥ उत्तपत परलय एकै होई । तौलना एक न देना दोई ॥ ११ ॥ सूत्रेहिंते सब जग उपराजा । सूत्रेहिं माहिं शब्द पुनि साजा ॥ सूत्र विसूत्र लखे जो कोई । तौलना एक न देना दोई ॥ १२ ॥ पूरन बल सबहिनमें जाना । सो तो पूरन काल समाना ॥ काल अकाल मध्य है सोई । तौलना एक न देना दोई ॥ १३ ॥ जहाँ लग दीखे तहाँ लग नाही । जहाँ सूत्र तहाँ सूत्र समाहीं ॥ सतगुरु शब्द लखे जो कोई । तौलना एक न देना दोई ॥ १४ ॥ गुरु गम होय तो चश्महिं पावे । आपामध्ये आपा समावे ॥ आप मध्ये आपु सु सोई ।
१ शब्द. २ अक्षर. ३ नजदीक, निकट. ४ दृष्टि. ५ शून्य. चरम फा० आंख.