भारतकोश
कबीरपंथी शब्दावली

कबीरपंथी शब्दावली

Kabirpanthi Shabdavali

स्वामी श्री युगलानन्द विहारी द्वारा

स्रोत: Kabirpanthi Shabdavali - Yugalanand Vihari · श्री युगलानन्द विहारी (उद्गम)

Devanagarihipublished968 पृष्ठ

पृष्ठ 440, कुल 968 में से

संदर्भ में पढ़ें
पृष्ठ 440

(४२६)

कवीरपंथी—

यह सब धरे ममता मारे । सो कडिहार जगत जल तारे ॥३॥ शब्द सरोतर हिरदय साँचा । छाडि परपंच सत्यसे राँचा ॥ सत्यनाम मो रहै न काँचा । सो कडिहार जगत सो बाँचा ॥४॥ कुल करनाको मेटै धोखा । समता ज्ञान सु अंतर पोखा ॥ ज्ञान रतनके पूरे नौका । सो कडिहार बैठिहै चौका ॥५॥ दया छिमा संतोष विचारा । शील वैराग ज्ञान अधारा ॥ काम क्रोध चिन्ता नहि परई । सो कडिहार आरति करई ॥६॥ आसा वासा मनको नासे । माया मोह न फटके पासे ॥ कर्म कला सो तिनका तोरे । सो कडिहार नारियल मोरे ॥७॥ सिख साखा सब प्रेम बढावैं । बहुत भांति ते सेवा लावैं ॥ कोटिक शिष्य करै सनमाना । रह कडिहार शब्द लपटाना ॥८॥ गुरुका शब्द सदा परकासे । भेद भरम का दुविधा नासे ॥ नहिं तो कालरूप कडिहारा । सब जीवनका करै अहारा ॥९॥ लोभ मोहकी धरे सगाई । शब्द छाडि जग करै ठगाई ॥ शब्द चाल हिरदे नहि आवे । सो कडिहार कस लोक सिधावे ॥१०॥

आसन चाँपै फूलके, धरै जु जमको भाव ।

कहैं कवीर तब जानि है, पड़े वज्रको चाव ॥६॥

रमनी—सत्यनाम ।

सत्यनाम सुमिरो मन माहीं । जहवाँ रजनी वासर नाही ॥ आदि अन्त नहि धरनि अकासा । पावक पवन न नीर निवासा ॥१॥ चन्द सूर तहवाँ नहि कोई । प्रात सांझ तहवाँ नहि दोई ॥ कर्म भर्म पुण्य नहि पापा । तहवाँ जपियो अजपा जापा ॥२॥ झलमलाट चहुँदिस ऊँजियारा । वरषे तहाँ अगरकी धारा ॥ तहँ सतगुरुको आसन होई । कोटि माहिं जन पहुँचे कोई ॥३॥ दसो दिसा झिलमिल तहँ छाजा । बाजे तहाँ सु अनहद बाजा ॥ तहवाँ हंसा ध्यान लगावे । बहुरि न जोनी संकट आवे ॥४॥