कबीरपंथी शब्दावली
Kabirpanthi Shabdavali
स्वामी श्री युगलानन्द विहारी द्वारा
स्रोत: Kabirpanthi Shabdavali - Yugalanand Vihari · श्री युगलानन्द विहारी (उद्गम)
पृष्ठ 439, कुल 968 में से
संदर्भ में पढ़ेंशब्दावली
(४२५)
प्रेम प्रेम सबही कहै, प्रेम न चीन्है कोय । जाहि प्रेम साहिब मिले, प्रेम कहावै सोय ॥ २ ॥
रमैनी रहनी गहनी ।
रहनि गहनि पावे जो कोई । शब्द सार निअच्छर सोई ॥ अच्छरमें निहअच्छर सारा । ताहि पाय कोइ हंस हमारा ॥ १ ॥ हंस होय परखे वह वानी । अच्छर भेद करै पहिचानी ॥ अच्छर भेद करै कडिहारी । निहअच्छर मई हंस उवारी ॥ २ ॥ अच्छर निहअच्छर भेद निनारा । जो परखे सो भवजल पारा ॥ कहै कवीर जो कहै विचारै । आप तरे औरनको तारे ॥ ३ ॥
शब्द सार निहअच्छरा, जब तब करियो याद ।
अन्त फलेगी माहिली, ऊपरकी सब बाद ॥ ३ ॥
रमैनी यमजाल ।
तीन लोक जम जाल पसारा । नेम धर्म षटकर्म अचारा ॥ आचारे सब दुनी भुलानी । सार शब्द कोउ विरले जानी ॥ १ ॥ सत्तपुरुषको जाने कोई । तीन लोक जाते पुनि होई ॥ करम भरम तजि शब्द समावे । इस्थिर ज्ञान अमरपद पावे ॥ २ ॥ सत्यशब्द को करे विचारा । सो छूटे जमजाल अपारा ॥ कहै कवीर जिन तत्त विचारा । सोहँ शब्द है अगम अपारा ॥ ३ ॥
शब्द हमारा सत्य है, सुनि मत जाहु सरख ।
जो चाहे निज मुक्तिको, लीजो शब्दहिं परख ॥ ४ ॥
रमैनी—सांचाकडिहार ॥
नाम अमलमें रहे मतवाला । प्रेम अमीका पीवे प्याला ॥ ज्ञान दीष निज भीतर बारा । सो कहिये सांचा कडिहारा ॥ १ ॥ और अमलको रंग न करई । माया ममताको पर हरई ॥ सार शब्दमें ध्यान लगावे । सो कडिहार जम जाल बचावे ॥ २ ॥ दया छमा औ शील विचारा । धीरज धरम संतोष अचारा ॥