भारतकोश
कबीरपंथी शब्दावली

कबीरपंथी शब्दावली

Kabirpanthi Shabdavali

स्वामी श्री युगलानन्द विहारी द्वारा

स्रोत: Kabirpanthi Shabdavali - Yugalanand Vihari · श्री युगलानन्द विहारी (उद्गम)

Devanagarihipublished968 पृष्ठ

पृष्ठ 540, कुल 968 में से

संदर्भ में पढ़ें
पृष्ठ 540

(५२६)

कवीरपंथी—

सा०—बिना गुरु उतरे नहीं, भवसागरके पार । कहैं कवीर सब जीवसे, गहिलो गुरु अपार ॥

रमैनी ४—सरगुन निरगुन माहिं पिछानो । निगुराको नहिं ठौर ठिकानो ॥ विन गुरु कोई पार न पावे । लोक परलोक महं परगट दिखावे ॥ १ ॥ सुकदेव भये गरभ जोगेसर । उन समान नहिं थाप्यो दोसर ॥ तपके तेज गये हरिधामा । गुरु विनु नाहिं लहे विसरामा ॥ २ ॥ रोक पारषद जान न पाये । कह सुकदेव करहु कस भाये ॥ कह पारषद सुनो सुनि राऊ । विनु हरि आज्ञा जान न पाऊ ॥ ३ ॥ करहु विनती हरिपै जाई । ठाठ द्वार सुकदेव रहाई ॥ जबै पारषद हरिपै गयऊ । जस सुनि कहा तस पुनि कहेऊ ॥ ४ ॥ सुनत विष्णु तब बाहर आये । देखतहीं शुक अति हरषाये ॥ विस्तु कहे रिषि कहवां आये । गुरु विहीन तप तेज झुलाये ॥ ५ ॥

सा०—गुरु बिना जो तप करे, गुरु विन देवे दान । गुरु विनु माला फेरते, सबही निसफल जान ॥

रमैनी ५—गुरु विहीन नर मोहि न भावे । सो कस हरिधाम सिधावे ॥ कह सुकदेव सुनो हरि राऊ । कहि सुपन्थ मोहि राह बताऊ ॥ १ ॥ जाहु पलटि करहु गुरु स्याना । तब पैहो इहवाँ अस्थाना ॥ सुनि सुनि सुकदेव वेगि सिधाये । गुरु विहीन तहँ रहन न पाये ॥ २ ॥ दृढन गुरु चले सुनि राई । व्यास सुनी तब कह्यो बुझाई ॥ मिथला आहि जनक पुर धामा । विदेह जनक तहँ रहत ललामा ॥ ३ ॥ उन सम ज्ञानि न दूसर कोऊ । जाकर शरण गहो तुम सोऊ ॥ चले सुनत सुक सुनि तहवाँ । राजा जनक रहत है जहवाँ ॥ ४ ॥ सिष भावले पहुंचे जबहीं । मिलत जनक हरष भय तबहीं ॥ जनक विदेह कीन्ह गुरु जानी । हरषि मिले तब सारंग पानी ॥ ५ ॥