कबीरपंथी शब्दावली
Kabirpanthi Shabdavali
स्वामी श्री युगलानन्द विहारी द्वारा
स्रोत: Kabirpanthi Shabdavali - Yugalanand Vihari · श्री युगलानन्द विहारी (उद्गम)
पृष्ठ 58, कुल 968 में से
संदर्भ में पढ़ें(५२)
कबीरपंथी—
भाषते सत सुकृतं । दयापाल दयाल स्वामी, ज्ञानदाता इस्थितं । क्षमाशील संतोष समिता, आनंदरूपी हिरदयं । सहजभाव विवेक इस्थिर, निरमाया निहसंशयं ॥ निरमोही निरवैर निरभै, अकथ कथिता अविगतं ॥ उपकार औ उपदेशदाता, मुक्तिमार्ग सत- गुरं ॥ दास भाव की प्रीति बिनती, भक्ति करन करावनं । चौरासी बन्धन कर्म खण्डन, बन्दीछोर कहावनं ॥ त्रिगुणरहिता सत्य बकता, सत्लोक निवासितं । सतपुरुष जहाँ सत्साहब, तहाँ आप विराजितं ॥ युगन युगन सतपुरुष आज्ञा, जीवन कारण पगुधरं । दीन लीन अचान ह्वैके, जगतमें डोलत फिरं ॥ करुणामय कवीर केवल, सुखदायक सर्व लायकं । जम भयंकर मान मरदन, दुखित जीव सहायकं ॥
जीवके उद्धारका मार्ग
धर्मदास करजोर बिनवे, दया करो मन बसकरं । कहूँसेवा गुरुभक्ति अविचल, निसदिनअराधोसुमिरणं ॥ सदगुरु की अधिक महिमा, ज्ञान कुण्ड नहाइये । भ्रमति मन तब होय स्थिर, बहुरि न भौजल आइये ॥ साधुसन्त की अधिक महिमा, रहनि कुण्ड नहाइये ॥ काम कोष विकार परिहरि बहुरि न भौजल आइये । दासतनकी अधिक महिमा, सेवाकुण्ड नहाइये ॥ प्रेमभक्ति पति व्रत हटकरि, बहुरि न भौजल आइये । योगीजन की अधिक महिमा, मुक्तिकुण्ड नहाइये । चन्दसूर मन गगन थिरकरि, बहुरि न भौजल आइये ॥ श्रोता बक्ता की अधिक महिमा, विचारकुण्ड नहाइये । सारशब्दनिवेरि लीजे, बहुरि न भौजल आइये । गुरु साधुसन्त समाज मध्ये, भक्ति मुक्ति हटाइये । सुरतिकर सत्लोक पहुँचे, बहुरि न भौजल आइये ॥ धर्मदास प्रकाश कीन्हो, अकह कुण्ड नहाइये । सकल कलविष धोय