कबीरपंथी शब्दावली
Kabirpanthi Shabdavali
स्वामी श्री युगलानन्द विहारी द्वारा
स्रोत: Kabirpanthi Shabdavali - Yugalanand Vihari · श्री युगलानन्द विहारी (उद्गम)
पृष्ठ 745, कुल 968 में से
संदर्भ में पढ़ेंशब्दावली
(७३१)
सुनि तू मेरी ॥ जीवन मृतक दशा विचारे, पावे वस्तु घनेरी ॥ याके परै और कछु नाहिं, यह मत सबसँ पूरा ॥ कहै कवीर मारि मन मैंगल, होय रहै जस धूरा ॥
गौरी ९-मन तू चेतन होरे भाई। जाते काल फांस मिटिजाई ॥ टे० ॥ घटमें सिन्धु सिन्धुमें जल है। तामें कमल विराजे ॥ तामें जोति प्रगट परमेश्वर। सिखर घरावर बाजै ॥ रवि शशि और सकल तारायन। गंगा जमुना दो धारा ॥ तामें जोति करे पावककी। त्रिभुवन भया उजियारा ॥ सात अरु पांच चतुर्दश तामें और बहतर थाना। ज्ञानी गुनी जानि जिव अपना। घटमें सिंधु समाना ॥ तैंतीस तीन चार ताहि खोजै। शंकर पार न पावै ॥ कहैं कवीर बलि बलि सतगुरुकी। घटही माहिं लखावै ॥
गौरी १०-मन तू पार उतारि कहाँ जैहै। आगे पंथी पंथ न कोई, कुछ सुकाम न पैहै ॥ टेक ॥ नहिं तहाँ नीर नाव नहीं खेवट, ना गुन खैचनहारा ॥ धरनि गगन कल्प कछु नाहिं, ना कछु वार न पारा ॥ नहिं तन नहिं मन नहिं अपनपौ, सुन्यमें सुधि न पैहै ॥ विलैमान होय जाय फूटि घट, याहू ठौर विन होयहो ॥ बार बार विचार देखि मन, अन्त कहूँ नहिं जैहो ॥ कहैं कवीर सब छौड़ि कल्पना, ज्योंका त्यों ठहरैहो ॥
गौरी ११-या मनको खोजोरै भाई। तन छूटे मन कहाँ समाई ॥ टे० ॥ शिव विरंचि नारद सुनि ज्ञानी। मनकी गति उन्हुँ नहिं जानी ॥ ध्रुव प्रहलाद विभीषण शेषा। तन भीतर मन उन्हुँ न देशा ॥ सनक सनंदन जय देव नामा। भक्ति करि मन उन्हु न जाना ॥ या मनका कोइ लहै न भेव। रंचक लीन भया मुखदेव ॥ गोरख भरथरी गोपीचंदा। या मनसौ मिलि करै अनंदा ॥ एकलि निरञ्जन सकल शरीरा। या मनसौ मिलि रहा कवीरा ॥