कबीरपंथी शब्दावली
Kabirpanthi Shabdavali
स्वामी श्री युगलानन्द विहारी द्वारा
स्रोत: Kabirpanthi Shabdavali - Yugalanand Vihari · श्री युगलानन्द विहारी (उद्गम)
पृष्ठ 764, कुल 968 में से
संदर्भ में पढ़ें(७५०)
कवीरपंथी-
राग कान्हड़ा ५-चल मन हरि चटसाल पढाऊँ । जात कुमार मारग लाऊँ ॥ टे० ॥ पाटी प्रीति सुरतिकी लेखन, रराँ मम्मा दोय अंक लिखाऊँ ॥ गुरुकी साटि शब्दकी औपटि, बिच बिच सहज समाधि लगाऊँ ॥ बावन भित्र रहत जोइ अच्छर, सो पद परसि बहुरि नहिँ आऊँ ॥ कहैं कवीर सुनो भाइ साधो, हेलो मारि कहि समझाऊँ ॥
राग कान्हड़ा ६-नाम मोर पूंजी नाम मोर धना । या पूंजीसे लगो मेरो मना ॥ टेक ॥ या पूंजी है अगम अपारा । कोई इक बनिजे साहूकारा ॥ अगिन जरे न ईली खाय । राजा डंडे न चोर लेजाय ॥ खेती करै न बनिजन जाय । नाम खजीना वैठा खाय ॥ कागद चढै न कृता होय । कहैं कवीर धन पाया सोय ॥
राग कान्हड़ा ७-भजन विन तीनों पन विगडे । चेतो रे नर जीवन थोडा, काल करत नित झगडे ॥ टे० ॥ बालपना बालपन खोये, अरू तरुण पन टेडे । बिरध भयो तब काल गरासे, अंध होय निवेडे ॥ मन भुजंग मायाको मातो, बोलत है करडे । जबहिँ हंसा देत पयाना, मांढी होय निवडे ॥ मानुष देह धरि काहेको, पशु न भया कहुरे । कहैं कवीर सुनो भाई संतो, कोई संतहि ध्यान धरे ॥
राग कान्हड़ा ८-अब देखो विसरी गया इहाँ आय । अति मंद मस्त मोह तन छाकै, फिरत लटेम कराय ॥ टेक ॥ जननीके गरभ उरध मुख झूल्यो, तहाँ रहै दुख पाय ॥ अति संकट तहाँ भाठी औटे, मलमै मूँड गडाय ॥ ता दिन तेरे कौन संग था, खान पान पहुँचाय । जाको पिता प्रान पति कहिये, ताको क्यों विसराय ॥ अति मति हीन बुधि तुच्छ तनमै, सब विधि हाथ पराये । कहैं कवीर मृग सर लागा, वालि विषैके खाये ॥