सामग्री पर जाएँ
भारतकोश
कबीरपंथी शब्दावली

कबीरपंथी शब्दावली

Kabirpanthi Shabdavali

स्वामी श्री युगलानन्द विहारी द्वारा

स्रोत: Kabirpanthi Shabdavali - Yugalanand Vihari · श्री युगलानन्द विहारी (उद्गम)

Devanagarihipublished968 पृष्ठ

पृष्ठ 807, कुल 968 में से

संदर्भ में पढ़ें
पृष्ठ 807

शब्दावली

(७९३)

घर मेला ॥ षट दल चक्र एक कमल विराजे, जहाँ पुरुष अल- बेला ॥ चंद सूर जो घरको लावे, सुषुप्तन सुरति समावे ॥ कहैं कवीर कायाकी बातें, सतगुरु मिले लखावे ॥

शब्द ६५-गलतान मता जब आवेगा। तब जियरा सुख पावेगा ॥ टे० ॥ चार अचार मिटे जब तनकी, तब साहब सुख पावैगा ॥ ज्ञान ध्यानमें निसदिन राचे, आप अपन ससुझावैगा ॥ अनहद बाजा बजे सुहेला, हरदम खबर मँगावेगा ॥ कहैं कवीर तत्त्व जब दरसे, मैं तैं दूर बहावेगा ॥

शब्द ६६-मेरी सुरति सोहागिन जागरी ॥ का सोवै पंडित लोभ मोहमें, उठ गुरुके चरने लागरी ॥ चित दे सरवन सुन दौय अच्छर, उठत मधुर धुन रागरी ॥ का तू अटकी लोभ मोहमें, उठ गुरुके शब्दसो लागरी ॥ कहैं कवीर सुनो भाई साधू, यह जगत परा जम जालरी ॥

शब्द ६७-पंडित मिथ्या करो बिचारा। तब नहीं सृष्टि न सिरजनहारा ॥ सुत्र अस्थूल पावक जग नहीं, पवन न रवि शशि धरना ॥ जोत सरूप निरंजन नहीं, नहीं भाषा नहीं बरना ॥ गोरखदत्त राम तब नहीं, नहीं तीर्थ पखाना ॥ हरि ब्रह्मा नहीं शिवसकती, नहीं वेद आचरना ॥ कर्म भर्म दोजख तब नहीं, नहीं मंत्र नहीं पूजा ॥ बैकुंठ मसीत भाव तब नहीं, ना तब एक न दूजा ॥ मात पिता कुल वाके नहीं, वह तो पुरुष अकेला ॥ कहैं कवीर या पद को बूझे, सो सतगुरुका चेला ॥

शब्द ६८-रासुरा भौरा कँवल ना पावे। ताते जनम जनम डहकावे ॥ टे० ॥ सुच्छम खेत बिजूका रोपा, मिरगा चरन नहीं पावे ॥ भर्महि मारे भरम पछारे, ताते निकट न आवे ॥ पुरइन पेड बसे एक दादुर, स्वातीके स्वाद न पावे ॥ कँमल बास भौरा