कबीरपंथी शब्दावली
Kabirpanthi Shabdavali
स्वामी श्री युगलानन्द विहारी द्वारा
स्रोत: Kabirpanthi Shabdavali - Yugalanand Vihari · श्री युगलानन्द विहारी (उद्गम)
पृष्ठ 954, कुल 968 में से
संदर्भ में पढ़ें(९४०)
कबीरपंथी-
चौपाई-सुवा पढायो सुगुरु बनाय । करम बनहिं जिन जइयो भाय ॥ भूले चूके कबहुं जो जाहु । लोभ नलनिपै दगा न खाहु ॥ ४ ॥ दुर्जन मोह दगाके काज । बांधी नलनी तर धर नाज ॥ तुम मति बैठहु सुवा अजान । नाज विषय सुख लहिं तिहिं थान ॥ ५ ॥ जो बैठहु तो पकड़ि न रहियो । जो पकड़ो तो दिठ मति गहियो ॥ जो दिठ गहो तो उलटि न जइयो । जो उलटो तो तजि भगि जइयो ॥ ६ ॥ यहि विधि सुवा पढायो नित । सुवटा पठिके भयो बिचित्त ॥ पढत रहै निशि दिन यह बैन । सुनत लहै सब प्रानी चैन ॥ ७ ॥ इक दिन सुवटे आई मने । गुरु संगति तजि भजिगे बने ॥ बनमें लोभ नलनि अति बनी । दुर्जन मोह दगाको तनी ॥ ८ ॥ ता तरु विषय भोग अन धरे । सुवटे जान्यो ये सुख खरे ॥ उतरे विषय सुखनिके काज । बैठि नलनिपै बिलसै राज ॥ ९ ॥ बैठो लोभ नलनिपै जबै । विषय स्वाद रस लटके तबै ॥ लटकत तरे उलटिगे भाव । तर मूंडी ऊपरभै पाँव ॥ १० ॥ नलनि दिठ पकरे पुनि रहै । सुखते बचन दीनता कहै ॥ कोउ न बनमें छुडावनहार । नलनी पकरहिं करहिं पुकार ॥ ११ ॥ पढन रहै गुरुके सब बैन । जे जे हितकर सिखवये ऐन ॥ सुवटा बनमें उड़ि जनि जाहु । जाहु तो भूलि खता मति खाहु ॥ १२ ॥ नलनीके मति जइयो तीर । जाहु तो तहाँ न बैठो कीर ॥ जो बैठो तो दिठ मति गहो । जो दिठ गहो तो पकरि मत रहो ॥ १३ ॥ जो पकरो तो चुगा न खेहो । जो खाओ तो उलटि न जैहो ॥ जो उलटो तो तजि भगि जैहो । इतनी सीख हृदयमें लहिहो ॥ १४ ॥ ऐसे बचन पढत पुनि रहै । लोभ नलनि तजि भजौ न चहै ॥ आयो दुर्जन दुर्मति रूप । पकड़ि लयो