भारतकोश
कवितावली (सटीक - गीताप्रेस)

कवितावली (सटीक - गीताप्रेस)

Kavitavali with Commentary - Gita Press

गोस्वामी तुलसीदास द्वारा

DevanagariBrajpublished228 पृष्ठ

पृष्ठ 138, कुल 228 में से

संदर्भ में पढ़ें
पृष्ठ 138

१३५ उत्तरकाण्ड स्वामी जगत्में रमण करनेवाले श्रीरामचन्द्र ही मेरी रक्षा करते हैं। तापसको बरदायक देव, सबै पुनि बैरु बढ़ावत बाढ़ैं । थोरेंहि कोपु, कृपा पुनि थोरेंहि, बैठि कै जोरत, तोरत ठाढ़ें ॥ ठोंकि-बजाइ लखे गजराज, कहाँ लौं कहौं केहि सों रद काढें । आरतके हित,नाथु अनाथके रामु सहाय सही दिन गाढ़ें ॥५४॥ देवतालोग तपस्वियोंको वर देनेवाले हैं, किन्तु बढ़नेपर वे सब वैर बढ़ाते हैं । थोड़ेहीमें कोप और थोड़ेहीमें कृपा करते हैं । वे बैठकर प्रीति जोड़ते और खड़े होते ही उसे तोड़ देते हैं ( अर्थात् उनकी प्रीति बहुत थोड़ी देर टिकनेवाली होती है ) । हम किस- किससे और कहाँतक दाँत निकालकर कहें ? गजराजने सबको ठोंक-बजाकर देख लिया, दुखियोंके मित्र, अनाथोंके नाथ तथा विपत्तिके दिनोंमें सच्चे सहायक श्रीरामचन्द्र ही हैं । जप, जोग, बिराग, महामख-साधन, दान, दया, दम कोटि करै । मुनि-सिद्ध, सुरेसु, गनेसु, महेसु-से सेवत जन्म अनेक मरै ॥ निगमागम-ग्यान, पुरान पढ़े, तपसानलमें जुगपुंज जरै । मनसों पनु रोपि कहै तुलसी, रघुनाथ विना दुख कौन हरै ॥ चाहे कोई जप, योग, वैराग्य बड़े-बड़े यज्ञानुष्ठान, दान, दया, इन्द्रिय-निग्रह आदि करोड़ों उपाय करे; मुनि, सिद्ध, सुरेश (इन्द्र), गणेश और महेश-जैसे देवताओंका अनेकों जन्मतक सेवन करते- करते मर जाय, वेद-शास्त्रोंका ज्ञान प्राप्त करे और पुराणोंका अध्ययन करे, अनेकों युगोंतक तपस्याकी अग्निमें जलता रहे; परन्तु तुलसी मनसे प्रण रोपकर कहता है कि श्रीरामचन्द्रके बिना कौन दुःख दूर कर सकता है ?