संक्षिप्त कूर्मपुराण

संक्षिप्त कूर्मपुराण
Kurma Purana
महर्षि वेदव्यास द्वारा
DevanagariHindipublished506 पृष्ठ
पृष्ठ 25, कुल 506 में से
संदर्भ में पढ़ेंपृष्ठ 25
- अध्याय २ * २३
| चिन्तयामि पुनः सृष्टिं निशान्ते प्रतिबुध्य तु।
ततो मे सहसोत्पन्नः प्रसादो मुनिपुंगवाः॥ ४ ॥ | मैं प्रगाढ़ योगनिद्राका आश्रय लेकर शेष-शय्यामें पड़ा था। मुनिश्रेष्ठो! रात्रिके बीत जानेपर जागकर मैं पुनः सृष्टिविषयक चिन्तन करने लगा। उसी समय अकस्मात् मुझे प्रसन्नता प्राप्त हुई॥ ४॥ |
| चतुर्मुखस्ततो जातो ब्रह्मा लोकपितामहः।
तदन्तरेऽभवत् क्रोधः कस्माच्चित् कारणात् तदा॥ ५॥ | तदुपरान्त समस्त संसारके पितामह चतुर्मुख ब्रह्माका आविर्भाव हुआ। इसी बीच किसी कारणसे अकस्मात् उस समय क्रोध उत्पन्न हुआ। हे मुनिश्रेष्ठो! (उस समय) क्रोधात्मज अपने तेजके द्वारा मानो त्रैलोक्यका संहार करनेके लिये हाथमें त्रिशूल धारण किये, तीन नेत्रोंवाले सूर्यके समान प्रकाशमान महेश्वर रुद्रदेव वहाँ उत्पन्न हुए॥ ५-६॥ |
| आत्मनो मुनिशार्दूलास्तत्र देवो महेश्वरः।
रुद्रः क्रोधात्मजो जज्ञे शूलपाणिस्त्रिलोचनः।
तेजसा सूर्यसंकाशस्त्रैलोक्यं संहरन्निव॥ ६ ॥ | |
| ततः श्रीरभवद् देवी कमलायतलोचना।
सुरूप सौम्यवदना मोहिनी सर्वदेहिनाम्॥ ७ ॥ | तदनन्तर कमलके समान विशाल नेत्रोंवाली, सुन्दर रूप एवं प्रसन्न मुखवाली तथा सभी प्राणियोंको मोहित करनेवाली देवी लक्ष्मी उत्पन्न हुईं। पवित्र मुस्कानवाली, अत्यन्त प्रसन्न, मङ्गलमयी, अपनी महिमामें प्रतिष्ठित, दिव्य कान्तिसे सुसम्पन्न, दिव्य माल्य आदिसे सुशोभित, अविनाशिनी महामाया मूलप्रकृतिरूपा वे नारायणी अपने तेजसे इस (संसार)-को आपूरित करती हुईं मेरे समीपमें आकर बैठ गयीं। उन्हें देखकर संसारके स्वामी भगवान् ब्रह्मा मुझसे कहने लगे—हे माधव! सम्पूर्ण प्राणियोंको मोहित करनेके लिये इन सुरूपिणी (देवी)-को नियुक्त करो, जिससे यह मेरी सृष्टि और भी अधिक बढ़ने लगे॥ ७-१०॥ |
| शुचिस्मिता सुप्रसन्ना मङ्गला महिमास्पदा।
दिव्यकान्तिसमायुक्ता दिव्यमाल्योपशोभिता॥ ८ ॥ | |
| नारायणी महामाया मूलप्रकृतिरव्यया।
स्वधाम्ना पूरयन्तीदं मत्पार्श्वं समुपाविशत् ॥ ९ ॥ | |
| तां दृष्ट्वा भगवान् ब्रह्मा मामुवाच जगत्पतिः।
मोहायाशेषभूतानां नियोजय सुरूपिणीम्।
येनेयं विपुला सृष्टिर्वर्धते मम माधव॥ १०॥ | |
| तथोक्तोऽहं श्रियं देवीमब्रुवं प्रहसन्निव।
देवीदमखिलं विश्वं सदेवासुरमानुषम्।
मोहयित्वा ममादेशात् संसारे विनिपातय॥ ११॥ | ब्रह्माके द्वारा ऐसा कहे जानेपर मैंने मुसकराते हुए देवी लक्ष्मीसे कहा—हे देवि! मेरे आदेशसे तुम देवताओं, असुरों तथा मनुष्योंसे युक्त सम्पूर्ण विश्वको (अपनी मायासे) मोहित कर संसारमें प्रवृत्त करो। (किंतु) जो ज्ञानयोगमें निरत हैं, जितेन्द्रिय हैं, ब्रह्मनिष्ठ हैं, ब्रह्मवादी हैं, क्रोधशून्य हैं तथा सत्यपरायण हैं—ऐसे लोगोंको दूरसे ही छोड़ देना॥ ११-१२॥ |
| ज्ञानयोगरतान् दान्तान् ब्रह्मनिष्ठान् ब्रह्मवादिनः।
अक्रोधनान् सत्यपरान् दूरतः परिवर्जय॥ १२॥ | |
| ध्यायिनो निर्ममान् शान्तान् धार्मिकान् वेदपारगान्।
जापिनस्तापसान् विप्रान् दूरतः परिवर्जय॥ १३ ॥ | ध्यान करनेवाले, ममतारहित, शान्त, धार्मिक, वेदमें पारंगत, जप-परायण और तपस्वी विप्रोंको दूरसे ही छोड़ देना। वेद एवं वेदान्तके विशेष ज्ञानसे जिनके सम्पूर्ण संशय सर्वथा दूर हो गये हैं ऐसे तथा बड़े-बड़े यज्ञोंमें परायण द्विजॉंको दूरसे ही छोड़ देना। जो जप, होम, यज्ञ एवं स्वाध्यायके द्वारा देवाधिदेव महेश्वरका यजन करते हैं, उनका प्रयत्नपूर्वक दूरसे ही परित्याग कर देना॥ १३-१५॥ |
| वेदवेदान्तविज्ञानसंछिन्नाशेषसंशयान् ।
महायज्ञपरान् विप्रान् दूरतः परिवर्जय॥ १४॥ | |
| ये यजन्ति जपैर्होमैर्देवदेवं महेश्वरम्।
स्वाध्यायेनेज्यया दूरात् तान् प्रयत्नेन वर्जय॥ १५॥ |