भारतकोश
माधव निदान (मधुकोश व्याख्या व हिन्दी अनुवाद सहित)

माधव निदान (मधुकोश व्याख्या व हिन्दी अनुवाद सहित)

Madhava Nidana with Madhukosha & Hindi Translation

माधवकर द्वारा

स्रोत: खेमराज श्रीकृष्णदास · खेमराज श्रीकृष्णदास (उद्गम)

DevanagariSanskritpublished404 पृष्ठ

पृष्ठ 104, कुल 404 में से

संदर्भ में पढ़ें
पृष्ठ 104

( ८६ ) माधवनिदान । और जिसमें पूर्वोक्त ( कहे ) श्वासकासादि विकार युक्त हों ऐसा रक्तपित्त वर्जित है और जो रक्तपित्त इन्द्रधनुषके वर्ण समान रंगवाला हो सो भी त्याज्य है अर्थात् ऐसे रक्तपित्तकी वैद्य चिकित्सा न करे ॥ दूसरे असाध्य लक्षण । येन चोपहतो रक्तं रक्तपित्तेन मानवः । पश्येद दृश्यं वियच्चापि तच्चासाध्यमसंशयम् ॥ १४ ॥ जिस रक्तपित्तने मनुष्यको ग्रस लिया होय वह दृश्य ( घटपटादि ) और वियत ( आकाश ) इनको रक्तवर्णका देखे वह रोगी निःसन्देह असाध्य जानना ॥ लोहितं छर्दयेद्यस्तु बहुशो लोहितेक्षणः । लोहितोद्गारदर्शी च म्रियते रक्तपैत्तिकः ॥ १५ ॥ दूसरे असाध्य लक्षण-जो वारंवार रुधिरकी वमन करे और जिसके लाल नेत्र होयँ तथा डकार भी लाल आवे वह रक्तपित्तवाला रोगी मरजावे ॥ इति श्रीपण्डितदत्तराममाथुरप्रणीतमाधवार्थदीपिकामाथुरीभाषा- टीकायां रक्तपित्तनिदानं समाप्तम् ॥ अथ राजयक्ष्मनिदानम् । —⁘⁘⁘⁘— वेगरोधात् क्षयाच्चैव साहसाद्विषमाशनात् । त्रिदोषो जायते यक्ष्मा गदो हेतुचतुष्टयात् ॥ १ ॥ वात, मूत्र, पुरीष आदि वेगोंके रोकनेसे, अतिमैथुन, उपवास, ईर्ष्या, खेद इत्यादिक धातुक्षयके कारणोंसे, बलवान्से वैर करनेसे, विषमाशन कहिये कुस- मय थोडा अथवा बहुत भोजन करनेसे इन चार कारणोंसे तीनों दोषोंके कोपसे मनुष्यके राजयक्ष्मा रोग होता है । वेगका रोकना ही वातकोपका कारण है, यह सत्य है तथापि वातकोपसे अग्नि दुष्ट होकर कफपित्तका कोप होता है, इन चार हेतुओंमें असंख्य हेतुओंका अन्तर्भाव होता है. रसादि धातुओंके शोषणे (सुखाने) से इस रोगको ( शोष ) कहते हैं तथा शरीरमें पाचनादि सर्व क्रियाओंको क्षय करे है इसीसे इस रोगको ( क्षय ) कहते हैं और राजा ( चन्द्र ) इस रोगसे अतिपीडित भया इसीसे इसको ( राजयक्ष्मा ) कहते हैं । यह सुश्रुतका १ संशोषणाद्रसादीनां शोष इत्यभिधीयते । क्रियाक्षयकरत्वाच्च क्षय इत्युच्यते पुनः ॥ राज्ञश्चन्द्रमसो यस्मादभूदेष किलामयः । तस्मात्तं राजयक्ष्मेति केचिदाहुर्मनीषिणः ॥ इति ॥ CC-0. JK Sanskrit Academy, Jammmu. Digitized by S3 Foundation USA