भारतकोश
महाभारत (खंड १) - आदि व सभा पर्व

महाभारत (खंड १) - आदि व सभा पर्व

Mahabharata (Vol 1) - Adi and Sabha Parva

महर्षि कृष्णद्वैपायन वेदव्यास द्वारा

DevanagariSanskritpublished2,256 पृष्ठ

पृष्ठ 529, कुल 2256 में से

संदर्भ में पढ़ें
पृष्ठ 529

**शकुन्तलाने कहा—**पौरवश्रेष्ठ! यदि यह गान्धर्व विवाह धर्मका मार्ग है, यदि आत्मा स्वयं ही अपना दान करनेमें समर्थ है तो इसके लिये मैं तैयार हूँ; किंतु प्रभो! मेरी एक शर्त है, उसे सुन लीजिये ॥ १५ ॥ सत्यं मे प्रतिजानीहि यथा वक्ष्याम्यहं रहः । मयि जायेत यः पुत्रः स भवेत् त्वदनन्तरः ॥ १६ ॥ युवराजो महाराज सत्यमेतद् ब्रवीमि ते । यद्येतदेवं दुष्यन्त अस्तु मे सङ्गमस्त्वया ॥ १७ ॥ और उसका पालन करनेके लिये मुझसे सच्ची प्रतिज्ञा कीजिये। वह शर्त क्या है, यह मैं एकान्तमें आपसे कह रही हूँ—महाराज दुष्यन्त! मेरे गर्भसे आपके द्वारा जो पुत्र उत्पन्न हो, वही आपके बाद युवराज हो, ऐसी मेरी इच्छा है। यह मैं आपसे सत्य कहती हूँ। यदि यह शर्त इसी रूपमें आपको स्वीकार हो तो आपके साथ मेरा समागम हो सकता है ॥ १६-१७ ॥

वैशम्पायन उवाच

एवमस्त्विति तां राजा प्रत्युवाचाविचारयन् । अपि च त्वां हि नेष्यामि नगरं स्वं शुचिस्मिते ॥ १८ ॥ **वैशम्पायनजी कहते हैं—**जनमेजय! शकुन्तलाकी यह बात सुनकर राजा दुष्यन्तने बिना कुछ सोचे-विचारे यह उत्तर दे दिया कि ‘ऐसा ही होगा।’ वे शकुन्तलासे बोले—‘शुचिस्मिते! मैं शीघ्र तुम्हें अपने नगरमें ले चलूँगा ॥ १८ ॥ यथा त्वमर्हा सुश्रोणि सत्यमेतद् ब्रवीमि ते । एवमुक्त्वा स राजर्षिस्तामनिन्दितगामिनीम् ॥ १९ ॥ जग्राह विधिवत् पाणावुवास च तया सह । विश्‍वास्य चैनां स प्रायादब्रवीच्च पुनः पुनः ॥ २० ॥ प्रेषयिष्ये तवार्थाय वाहिनीं चतुरङ्गिणीम् । तया त्वानाययिष्यामि निवासं स्वं शुचिस्मिते ॥ २१ ॥ ‘सुश्रोणि! तुम राजभवनमें ही रहनेयोग्य हो। मैं तुमसे यह सच्ची बात कहता हूँ।’ ऐसा कहकर राजर्षि दुष्यन्तने अनिन्द्यगामिनी शकुन्तलाका विधिपूर्वक पाणिग्रहण किया और उसके साथ एकान्तवास किया। फिर उसे विश्वास दिलाकर वहाँसे विदा हुए। जाते समय उन्होंने बार-बार कहा—‘पवित्र मुसकानवाली सुन्दरी! मैं तुम्हारे लिये चतुरंगिणी सेना भेजूँगा और उसीके साथ अपने राजभवनमें बुलवाऊँगा’ ॥ १९—२१ ॥ (एवमुक्त्वा स राजर्षिस्तामनिन्दितगामिनीम् । सम्परिष्वज्य बाहुभ्यां स्मितपूर्वमुदैक्षत ॥ प्रदक्षिणीकृतां देवीं राजा सम्परिषस्वजे ।