महाभारत (खंड ३) - विराट, उद्योग व भीष्म पर्व
Mahabharata (Vol 3) - Virata, Udyoga and Bhishma Parva
महर्षि कृष्णद्वैपायन वेदव्यास द्वारा
पृष्ठ 2071, कुल 2343 में से
संदर्भ में पढ़ेंइरावानपि संक्रुद्धो मायां स्रष्टुं प्रचक्रमे ।
युद्धके मुहानेपर समस्त योद्धाओंके देखते-देखते वह इरावान्को पकड़ना चाहता था। उस दुरात्मा राक्षसकी वैसी माया देखकर क्रोधमें भरे हुए इरावान्ने भी मायाका प्रयोग आरम्भ किया ।। ७१ १/२ ।।
तस्य क्रोधाभिभूतस्य समरेष्वनिवर्तिनः ।। ७२ ।।
योऽन्वयो मातृकस्तस्य स एनमभिपेदिवान् ।
संग्राममें पीठ न दिखानेवाला इरावान् जब क्रोधमें भरकर युद्ध कर रहा था, उसी समय उसके मातृकुलके नागोंका समुदाय उसकी सहायताके लिये वहाँ आ पहुँचा ।। ७२ १/२ ।।
स नागैर्बहुभी राजन्निरावान् संवृतो रणे ।। ७३ ।।
दधार सुमहद् रूपमनन्त इव भोगवान् ।
राजन्! रणभूमिमें बहुतेरे नागोंसे घिरे हुए इरावान्ने विशाल शरीरवाले शेषनागकी भाँति बहुत बड़ा रूप धारण कर लिया ।। ७३ १/२ ।।
ततो बहुविधैर्नागैश्छादयामास राक्षसम् ।। ७४ ।।
छाद्यमानस्तु नागैः स ध्यात्वा राक्षसपुङ्गवः ।
सौपर्णं रूपमास्थाय भक्षयामास पन्नगान् ।। ७५ ।।
तदनन्तर उसने बहुत-से नागोंद्वारा राक्षसको आच्छादित कर दिया। नागोंद्वारा आच्छादित होनेपर उस राक्षसराजने कुछ सोच-विचारकर गरुड़का रूप धारण कर लिया और समस्त नागोंको भक्षण करना आरम्भ किया ।। ७४-७५ ।।
मायया भक्षिते तस्मिन्नन्वये तस्य मातृके ।
विमोहितमिरावन्तं न्यहनद् राक्षसोऽसिना ।। ७६ ।।
जब उस राक्षसने इरावान्के मातृकुलके सब नागोंको भक्षण कर लिया, तब मोहित हुए इरावान्को तलवारसे मार डाला ।। ७६ ।।
सकुण्डलं समुकुटं पद्मेन्दुसदृशप्रभम् ।
इरावतः शिरो रक्षाः पातयामास भूतले ।। ७७ ।।
इरावान्के कमल और चन्द्रमाके समान कान्तिमान् तथा कुण्डल एवं मुकुटसे मण्डित मस्तकको काटकर राक्षसने धरतीपर गिरा दिया ।। ७७ ।।
तस्मिंस्तु विहते वीरे राक्षसेनार्जुनात्मजे ।
विशोकाः समपद्यन्त धार्तराष्ट्राः सराजकाः ।। ७८ ।।
इस प्रकार राक्षसद्वारा अर्जुनके वीर पुत्र इरावान्के मारे जानेपर राजा दुर्योधनसहित आपके सभी पुत्र शोकरहित हो गये ।। ७८ ।।
तस्मिन् महति संग्रामे तादृशे भैरवे पुनः ।
महान् व्यतिकरो घोरः सेनयोः समपद्यत ।। ७९ ।।